देश

national

कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह बदायूँ भारत जोड़ो यात्रा में हुई सामिल राहुल गांधी से मिली और कई मुद्दों पर चर्चा की

Saturday, January 7, 2023

/ by Today Warta



प्रदीप पाल

बदायू: उत्तर प्रदेश के बागपत से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए बदायूं कांग्रेस कार्यकर्ता, इस बीच महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह जी राहुल गांधी जी के साथ पैदल चली और इस क्रांति कारी यात्रा में अपनी भूमिका निभाई, भारत जोड़ो यात्रा में राहुल जी से उन्होंने बात की ओर, साथ ही आशीर्वाद दिया साथ ही इस बीच महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष उपासना चौहान भी राहुल गांधी से मिली और उनके साथ पैदल चली, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा राहुल गांधी भी दिल्ली में बैठकर राजनीति कर सकते थे, लेकिन उन्होंने देश भर में पैदल चलकर एक नए जन आंदोलन को जन्म दिया है. शायद यही वजह है, आज जितने कांग्रेसी इस यात्रा में भाग ले रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा आम जनमानस इस यात्रा में सहभागी बन रहे हैं। यह राहुल गांधी के प्रति आम जनमानस का समर्पण और उनकी मेहनत का परिणाम है। आगे सुनीता सिंह ने कहा मैं अपनेआप को सौभाग्य मानती हूं कि मुझे इस क्रांति कारी यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ चलने का मौका मिला. I

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'