देश

national

विद्याज्ञान परीक्षा में आस्था यादव ने पायी सफलता

Monday, January 16, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। विद्याज्ञान परीक्षा में चयनित होने पर विद्यालय प्रबंध समिति ने छात्रा को सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा की छात्रा आस्था यादव ने राज्य स्तर पर आयोजित की जाने वाली विद्या ज्ञान परीक्षा की प्रारंभिक चरण में सफलता अर्जित कर जनपद से सफल होने वाली 29 छात्राओं में अपना स्थान बना बनाया है। बार ब्लॉक से सफल होने वाली वह दो छात्राओं में एक है। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष अमिता यादव एवं उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा उपस्थिति में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर छात्रा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति की अध्यक्ष अमिता यादव, उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान सीताराम यादव, राजेश यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य संजय टडैया, माया, भान सिंह, रविंद्र सिंह परमार, खुशबू सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक डा.हेमंत तिवारी ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'