राकेश केशरी
सूचना पर पहुची पुलिस प्रेमी युगल को लिया हिरासत में
कौशाम्बी। चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की दोपहर जीजा के घर में रंगरेलियां मना रहे युगल को ग्रामीणों ने कमरे में बंद कर दिया। अंदर से युगल ने भी दरवाजा बंद कर अपने को कमरे में कैद कर लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस काफी देर तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास करती रही। काफी समझाने के बाद युगल ने कमरे का दरवाजा खोला। युगल को थाने ले जाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी चरवा थाना क्षेत्र में हुई है। युवती की छोटी बहन का गांव के ही एक युवक से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हो चुकी है। बदनामी के डर से किशोरी के पिता ने उसको अपनी बड़ी बेटी के घर चरवा इलाके में छोड़ रखा है। ग्रामीणों के अनुसार जीजा के काम पर चले जाने के बाद आए दिन युवक उसके घर आता है। गुरुवार दोपहर भी वह किशोरी की दीदी के घर आया था। घर के अंदर दूसरे कमरे में दोनों घुस गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने बाहर से दरवाजे में कुंडी लगा दी। बाहर से कुंडी लगी देख युगल ने भी अंदर से कुंडी लगाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस काफी देर तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास करती रही। काफी मशक्कत के बाद युगल ने दरवाजा खोला। पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई और उनसे पूछताछ में जुट गई है। इंस्पेक्टर आलोक कुमार का कहना है कि ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को कमरे में बंद कर दिया था। थाने लेकर दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Today Warta