देश

national

प्रशासन ने अवैध कब्जे पर की कार्रवाई,सरकारी जमीन पर बने मकानों को किया ध्वस्त

Friday, February 10, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। चायल तहसील में मखऊपुर गांव में वर्षों से ग्रामसभा की जमीन पर बने मकानों को तहसील प्रशासन ने गुरुवार की दोपहर को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इस जमीन पर न्यायालय का निर्माण होना है। मकानों के ध्वस्तीकरण से गांव में हड़कंप मच गया। विकास खंड नेवादा के मखऊपुर गांव में न्यायालय और उसके कार्यालयों का निर्माण कार्य होना है। जमीन की पैमाइश करने के लिए राजस्व टीम मौके पर पहुंची। नापजोख करने के बाद लेखपाल ने बताया कि बृजलाल और बांकेलाल ने न्यायालय के लिए प्रस्तावित ग्राम सभा की जमीन पर मकान बना रखा है। राजस्व टीम ने उन दोनों को मकान गिराने के लिए नोटिस दिया था। बृजलाल और बांकेलाल के मकान न गिराने पर गुरुवार को उप जिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसीलदार दीपिका सिंह व नायब तहसीलदार दीक्षा पांडेय अपनी राजस्व टीम और पिपरी थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी से मकानों को ध्वस्त करा दिया। मकान ध्वस्त होने से ग्रामवासियों में हड़कंप मच गया। बृजलाल और बांकेलाल का कहना है कि वह लगभग 25 वर्षों से मकान बनाकर रह रहे थे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'