उप जिलाधिकारी ने ग्राम कसिया में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

Suresh Pal
1 Min Read

कौशाम्बी। राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा ह्लटॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधानह्व अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी,चायल प्रेरणा गौतम ने आज ग्राम कसिया में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।
कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता साईमा खातून की शिकायत पर ग्राम की आराजी संख्या 61, में मिट्टी डालकर किए गए अवैध कब्जे को मौके पर ही हटवाया गया।
उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवादों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अनावश्यक विवादों को बढ़ने से रोका जा सके तथा आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *