मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

मानसून सत्र: राज्यसभा से भी लोक परीक्षा विधेयक पास, विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट

On: July 30, 2026 11:33 PM
Follow Us:
ads

नई दिल्ली आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन है। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित कर दी गई। दोपहर तीन बजे तक के लिए निचले सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कुछ देर बाद कार्यवाही फिर शुरू हुई। वंदेमातरम् बिल यहां से भी पास कर दिया गया। इसके बाद लोकसभा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा जारी है। खरगे के मनुस्मृति वाले बयान पर खूब हंगामा भी हुआ। राज्यसभा में विपक्ष के वॉकआउट पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, मैंने सुबह ही कहा था कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और आज उनके व्यवहार ने यह साबित भी कर दिया। करीब आठ घंटे तक चर्चा चली और हर सदस्य को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया गया। सत्ता पक्ष ने सभी बातों को गंभीरता से सुना। लेकिन जब मंत्री जवाब देने के लिए खड़े हुए, तो विपक्ष सदन से बाहर चला गया। यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। इससे साफ है कि विपक्ष की चर्चा में कोई रुचि नहीं है। उन्हें लोकतंत्र, संसद और संसदीय कार्यवाही का सम्मान नहीं है। राज्यसभा ने गुरुवार को लोक परीक्षा संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। मतदान के दौरान विपक्षी सांसद जॉन ब्रिटास, ए.ए. रहीम, हारिस बीरान और संतोष कुमार पी. की ओर से बिल की कुछ धाराओं में संशोधन के लिए दिए गए नोटिस पर चर्चा नहीं हो सकी, क्योंकि वे उस समय सदन में मौजूद नहीं थे। वहीं, सांसद पी. विल्सन और तिरुची शिवा ने संशोधन प्रस्ताव पेश किए, लेकिन सदन ने उन्हें खारिज कर दिया। इसके बाद विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। एंटी पेपर लीक पर राज्यसभा में देर रात तक चर्चा जारी है। मंत्री जितेंद्र सिंह के संबोधन के दौरान विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। राज्यसभा में एंटी पेपर लीक पर राघव चढ्ढा ने भी बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी बीमारी का परमानेंट इलाज करना होगा। कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं होता। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों का गुस्सा ठीक है। आपका आवाज उठाना भी ठीक है। जब आपने अपनी चिंता व्यक्त की आपनी मांगे बताई तो पीएम मोदी ने परिवार के मुखिया की तरह उनकी बाते सुनी। तुरंत एक्शन भी लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment