पूरनपुर/पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला उपाध्यक्ष राजबीर सिंह के नेतृत्व में शारदा पार क्षेत्र के किसानों और ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं ने पलिया कला विद्युत वितरण खंड से जुड़े पीलीभीत के गांवों में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में अधिशासी अभियंता चमन प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिना कटौती नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।जिला उपाध्यक्ष राजबीर सिंह ने बताया कि पिछले एक माह से पलिया कला विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत आने वाले पीलीभीत जनपद के नहरोसा फार्म, चकलाऊवा फार्म, लगदान, परसपुर, बाजपुर, पतेड़ा सहित कई गांवों में दिन-रात अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे किसानों की खेती-किसानी और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को मौखिक और टेलीफोन के माध्यम से अवगत कराया गया, लेकिन बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। मजबूर होकर संगठन को ज्ञापन देना पड़ा।किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्र के किसानों के साथ पलिया कला विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जो समस्या के समाधान तक जारी रहेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, धर्मेश कुमार, गुरमेल सिंह, सतनाम सिंह, प्रदीप कुमार, हिम्मत सिंह, हरविंद्र सिंह, मोहित कुमार सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
————————–

