कानपुर में सजेती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 20 हजार रुपये के इनामिया अपराधी को बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

