राजीव कुमार जैन
हिन्द टुडे वार्ता/ललितपुर। ग्राम पारौन-रजपुरा मेन रोड से महज 2 किलोमीटर का रास्ता पक्का न होने से झूमरनाथ मंदिर आने वाले हजारों लोगों को काफी परेशानियों सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रामसिंह बुंदेला ने बताया कि झूमरनाथ मंदिर के पास प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय है, इन दोनों स्कूलो में तीन गांव रजपुरा, वटवाहा, कांगीनपुरा के लगभग 300 बच्चे पढऩे को आते है, जिन्हें बरसात के दिनों में स्कूल आने जाने मे काी परेशानी होती है। राजू राजा बुंदेला बताते हैं कि मैने कई बार रोड बनवाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, राज्यमंत्री को अवगत कराया लेकिन आश्वाशन ही मिला है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि झूमरनाथ मंदिर स्कूल परिसर के लिए पक्का रास्ता बनवाया जाये।
झूमरनाथ मंदिर के लिए बनाया जाये पक्का रास्ता
Leave a Comment

