कानपुर में लगातार हो रही बारिश से पूरा शहर जलमग्न है। इसी बीच किदवई नगर स्थित यूपी किराना स्कूल की कथित लापरवाही सामने आई है।
बारिश के बीच जब अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे तो स्कूल के बाहर छुट्टी की सूचना लगी मिली। समय पर सूचना न मिलने से नाराज अभिभावकों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि स्कूल के बाहर जलभराव के कारण एक बच्ची पानी में गिरकर घायल हो गई। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने समय रहते स्कूल बंद होने का संदेश नहीं भेजा, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को लेकर अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए भविष्य में समय पर सूचना जारी करने और बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
लगातार बारिश के बीच स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर हंगामा
Leave a Comment

