घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा

Suresh Pal
2 Min Read

आरोपियों ने थाने में बताई पकड़ बताकर धमकाया,तीन के खिलाफ तहरीर

पूरनपुर, पीलीभीत। घर पहुंचे पड़ोसी युवक ने पानी मांगने के बाद महिला से छेड़छाड़ की। अकेला होने पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी अपने दो भाइयों के साथ दोबारा घर में घुस आया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कोतवाली में पकड़ बताकर उल्टा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी गई है।नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता ने बताया 1 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले का साजिद उसके घर आया और बातचीत करने लगा। इसके बाद पानी मांगने के बहाने उसने महिला को गलत नीयत से पकड़ लिया, छेड़छाड़ कर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी वहां से चला गया। महिला का आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी अपने दो भाइयों के साथ वापस आया। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की, बाल पकड़कर घसीटा और थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी बोले कोतवाली के कई सिपाहियों से उनकी जान पहचान है। इसके चलते उसकी दुकान पर उनका आना जाना लगा रहता है।पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *