जिले के थाना अतर्रा और बिसंडा में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं

Suresh Pal
1 Min Read

दिनेश कुमार गुप्ता

अतर्रा बांदा शनिवार को जनपद बांदा के थाना अतर्रा और थाना बिसंडा परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में क्षेत्र के दूर-दराज से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं और त्वरित निस्तारण की मांग की।
थाना अतर्रा में आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार अतर्रा, थाना प्रभारी अतर्रा, राजस्व कर्मचारी अभिषेक तिवारी, क्षेत्रीय लेखपाल अतर्रा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भूमि विवाद, राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। मौके पर ही कुछ शिकायतों का निस्तारण किया गया,!
वहीं थाना बिसंडा में आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी अतर्रा, क्षेत्राधिकारी बबेरू, थाना प्रभारी बिसंडा सहित राजस्व कर्मचारियों ने फरियादियों की शिकायतें शिकायती पत्र के माध्यम से प्राप्त कीं। पुलिस एवं राजस्व से संबंधित प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *