नियमों को ताक पर रखकर वार्ड नं. 24 में बन रही अवैध गगनचुंबी इमारत, प्रशासन मौन

Suresh Pal
2 Min Read
अमित कुमार श्रीवास्तव
हिन्द टुडे वार्ता/ललितपुर। शहर में अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए बहुमंजिला इमारतों का निर्माण अब आम बात हो गई है। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 24, लक्ष्मीपुरा स्थित न्यू इंडिया ट्रांसपोर्ट के ठीक सामने एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहाँ बिना किसी भय और स्वीकृति के एक विशाल गगनचुंबी इमारत का निर्माण धड़ल्ले से कराया जा रहा है स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस निर्माणाधीन इमारत का न तो नगर पालिका या संबंधित विकास प्राधिकरण से कोई नक्शा पास कराया गया है और न ही सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा रहा है। बिना नक्शा स्वीकृत कराए शहर के बीचों-बीच इतनी बड़ी इमारत का खड़ा होना, विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली और उनकी अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

प्रशासनिक चुप्पी पर उठते सवाल
इलाके के लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि जब सामान्य नागरिकों को छोटा-सा निर्माण कराने के लिए भी महीनों कागजी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, तो फिर इतनी बड़ी बहुमंजिला इमारत बिना नक्शे के कैसे बन रही है क्या जिम्मेदारों को इस बात की जानकारी नहीं है, या फिर जानबूझकर इस ओर से आंखें मूंद ली गई हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग तुरंत इस अवैध निर्माण का संज्ञान ले, काम रुकवाए और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई करे। अब देखना यह होगा कि इस मामले पर नगर पालिका और जिला प्रशासन कब तक नींद से जागता है और क्या कार्रवाई अमल में लाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *