कौशाम्बी। एनएच-19 (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर सड़क सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनुरक्षण एवं रखरखाव का कार्य तेज कर दिया गया है। बिलंदा से कोखराज तक राजमार्ग परियोजना के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आरएम इन्फ्रा व्यापक स्तर पर साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य करा रहा है। कार्यदायी संस्था के अनुसार पूरे राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, घास की कटाई, बिजली के खंभों का निरीक्षण एवं रखरखाव पेड़ पौधों की छंटाई, झाड़ियों की सफाई तथा हरित पट्टी के रखरखाव का कार्य लगातार चल रहा है। सावन में बढ़ी हरियाली और वर्षा के कारण उगी झाड़ियों व घास की नियमित सफाई भी कराई जा रही है जिससे राजमार्ग की दृश्यता बनी रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।
एनएचएआई के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य राजमार्ग को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम बनाए रखना है। अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद वाहन चालकों को बेहतर रोशनी, साफ-सुथरा मार्ग और सुरक्षित यात्रा का लाभमिलेगा।

