सीमेंट व्यापारियों के साथ आयोजित हुआ व्यापारी संवाद कार्यक्रम

Suresh Pal
1 Min Read

शासन के निदेर्शानुसार बिजनेस सेक्टरवार व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जानने के उद्देश्य से आज कार्यालय, उपायुक्त राज्यकर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त,राज्यकर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि शासन के निदेर्शानुसार विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों के व्यापारियों के साथ नियमित संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज सीमेंट विक्रेता व्यापारियों के साथ संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त किए गए तथा व्यापार से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा व्यापारिक सुगमता एवं विभागीय समन्वय से जुड़े विषयों पर सुझाव दिए। उपायुक्त राज्यकर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों एवं समस्याओं का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए ऐसे संवाद कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष प्रवेश कुमार केशरवानी सहित सीमेंट एवं आयरन एंड स्टील व्यापारी राजेश कुमार, हरीश कुमार, अंशुल केशरवानी तथा अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *