देश

national

सीएम हेल्पलाइन के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, प्रदेश में चौथे स्थान पर कटनी

Wednesday, September 21, 2022

/ by Today Warta

कटनी। सीएम हेल्पलाइन के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में कटनी जिला प्रदेश के चार अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है। लोकसेवा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रदेश के जिलों को प्राप्त सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण, पर्यवेक्षण व अनुश्रवण की समीक्षा के बाद कटनी ने प्रदेश में चैथा स्थान अर्जित किया है। जिला वार ग्रेडिंग के लिए प्रथम समूह में शामिल प्रदेश के 26 जिलों में छिंदवाड़ा प्रथम, जबलपुर द्वितीय, छतरपुर तृतीय और कटनी ने चौथे नंबर पर अपना स्थान बनाया है। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण के मामले में कटनी की ये अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। लोकसेवा प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में अगस्त माह में 6 हजार 655 शिकायतें प्राप्त हुई थी। इसमें से 45.5 वेटेज के साथ शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण किया गया। सभी पहलुओं को मिलाकर जिले का ओवर ऑल वेटेज स्कोर 78.46 रहा। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले की इस उपलब्धि के लिए शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों की लगन शीलता की सराहना की है। साथ ही अगले माह और बेहतर कार्य कर अव्वल आने की बात कही है।

सीएम हेल्पलाइन की संतुष्टिपूर्ण शिकायतों के निपटारे के मामले में कटनी जिले के ऊर्जा विभाग को प्रथम समूह के 26 जिलों में पहला स्थान हासिल हुआ है। ऊर्जा विभाग ने 91.56 वेटेज स्कोर के साथ ‘ए’ ग्रेड हासिल किया है। विभाग ने 52.06 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण किया है। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण के मामले में प्रदेश के अग्रणी जिले में शामिल कटनी के विभागों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों की वजह से ए ग्रेड हासिल हुआ है। इनमें पुलिस विभाग ने प्रथम समूह के 26 जिलों में 93.81 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड, जिला पंचायत कटनी ने 81.15 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड और नगर निगम कटनी ने 84.19 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड अर्जित किया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'