देश

national

भारत जोड़ों यात्रा का इतना प्रभाव पड़ा है कि मोहन भागवत मदरसे मस्जिद में जाने लगे : दिग्विजय

Friday, September 23, 2022

/ by Today Warta



जबलपुर।अपने गुरू दिवंगत शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेने नरसिंहपुर के लिए रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जबलपुर पहुंचे। यहां पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुस्लिम धर्मगुरुओं से की मुलाकात पर कई कटाक्ष किए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा का इतना प्रभाव पड़ा है कि मोहन भागवत मदरसे मस्जिद में जाने लगे हैं। उन्हें यह प्रेरणा मिली, उसके लिए हम उनका आभार प्रकट करते हैं। आरएसएस में नीचे तक यह बात जानी चाहिए कि वे हिंदू, मुस्लिम, ईसाई में वैमनस्यता पैदा न करें। जिस प्रकार से नफरत फैलाई जा रही है, वह उचित नहीं है।

इमाम ने दबाव में कहा

वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत को इमाम द्वारा राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किए जाने पर दिग्गी ने कहा कि इमाम साहब जब यह बात कर रहे हैं तो समझ लिए कि वे कितने दबाव हैं। संघ एक ऐसी संस्था है जिसका रजिस्ट्रेशन नहीं हैं। जब तक उनके स्वयंसेवक इस आचरण को नीचे तक नहीं ले जाएंगे, इसका कोई मतलब नहीं है। इमाम साहब ने यह क्यों कहा, उनसे पूछिए, मैं ऐसा नहीं मानता। 

भारत जोड़ो यात्रा पर भी बोले दिग्गी

बीजेपी नेताओं द्वारा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर की जा रही टिप्पणियों पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के पास कहने को कुछ बचा नहीं इसलिए टीशर्ट पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई मुद्दा नहीं बचा। मोदी जबसे आए हैं राहुल जी को टारगेट किए हुए हैं। जैसा कहा जाता है सौ सुनार की एक लुहार की राहुल गांधी ने एक यात्रा कर सब कुछ खत्म कर दिया है। 

मुसलमान देश में नहीं बन पाऐंगे बहुसंख्यक

दिग्विजय सिंह ने कहा कि संघ का दुष्प्रचार है कि मुसलमान दर्जनों बच्चे पैदा करते हैं और यह बहुसंख्यक हो जाऐंगे। उन्होंने एक शोध का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी हालत में इस देश में मुसलमान बहुसंख्यक नहीं हो सकते, हिंदुओं की जनसंख्या में जितनी गिरावट हो रही है उससे ज्यादा गिरावट मुसलमानों की जनसंख्या में हो रही है। 

नवंबर में प्रदेश में प्रवेश करेगी यात्रा

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 199 भारत जोड़ो यात्री रोज चल रहे हैं, जिसमें तमाम मोर्चा संगठन के पदाधिकारी शामिल हैं, यात्रा में 30 फीसद से ज्यादा महिलाएं हैं, राहुल जी बड़े आराम से चल रहे हैं। सभी डेलिगेशन से उनकी चर्चा हो रही है। नवंबर के आखिर तक वे मध्यप्रदेश में प्रवेश करेंगे, बुरहानपुर होते हुए उज्जैन पहुंचेंगे। 16-17 दिन प्रदेश में रहेंगे। 

गांधी को बीजेपी ने किया चश्मे तक सीमित

राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि इतिहास बदलने का प्रयास किया जा रहा है। महात्मा गांधी को केवल चश्मे तक सीमित कर दिया गया। नेहरू के लिए जिस प्रकार से अपमानजनक बातें कही जा रही हैं हम इसका विरोध करते हैं। 7 सितंबर को स्वामी विवेकानंद के मेमोरियल पर खुद राहुल गांध गए  लेकिन केंद्रीय मंत्री ने सरासर झूठ फैलाया। हम कहते हैं जोड़ो वो कहते हैं तोड़ो। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस यात्रा को वोटों की राजनीति से न जोड़ें

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'