देश

national

मोदी जी का सम्पूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्पद: रामरतन पायल

Saturday, September 17, 2022

/ by Today Warta



भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री के जीवन तथा उनके कार्यकाल से जुड़ी छायाचित्रों की प्रदर्शनी, केक काट कर मनाया जन्मदिन

कटनी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए हर उस क्षण प्रेरणादायक है जब हम अपने विश्वास में कमजोर पड़ें संकट में साहस तथा निर्णय लेने में असहज हों। देश ही नहीं दुनिया मे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वैश्विक छवि पाई है वह भारत के हर नागरिक के लिए गौरवान्वित करने वाली है। यह बात आज भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल में जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करते व्यक्त किये।

 इससे पूर्व, जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, वरिष्ठ नेता रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, जिला महामंत्री चेतन हिंदूजा, उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, भावना सिंह, जिला मंत्री अंकिता तिवारी शिवम शर्मा, रामू साहू,  वरिष्ठ नेता कैलाश जैन, रवि खरे, रुक्मणी बर्मन, सीमा जैन, अम्बरीष वर्मा, आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत मिश्रा, रविन्द्र मिश्रा, सचिन तिवारी, मनीष दुबे, दीपक तिवारी, मंदीप पायल, नवीन मोटवानी, अवध प्यासी, सुरेश जायसवाल, वीरेंद्र खम्परिया, दिलराज सिंह, अजय माली, देवेंद्र सोनी, दीपक चौधरी, आदित्या बर्मन आदि की उपस्थिति में भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। सभी भाजपाजनों ने यहां लगाए गए चित्र एव महत्वपूर्ण तथ्यों को ध्यानपूर्वक पढ़ा। इसके बाद सभी की उपस्थिति में केक काटकर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी को शुभकामनाएं बधाई दी गईं। 

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार इस मौके पर कार्यालय के बाजू में स्थित दीनदयाल पार्क में भाजपा नेताओं ने पौधों का रोपण किया। इसी तरह आज जिले के सभी मण्डलों में विविध सेवा कार्यों पौधरोपण, रक्तदान के साथ भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने मोदी जी का जन्मदिन मनाया, सेवा की यह श्रंखला 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक अनवरत जारी रहेगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'