प्रयागराज। दीप महोत्सव के अवसर कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज शंकरगढ़ में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पायल, अनु सिंह ,अजय सिंह , अग्रिमा, शिवानी ,कार्तिक शुक्ल,अंशिका वर्मा,दिव्यांशी सिंह, श्वेता ,प्रतीक्षा सोनी,रोशनी सिंह,शबाना शेख , रफत अंसारी, श्रृष्ठि सिंह ,नितिन यादव,दिव्या मिश्रा, पलक , सिद्धि दुबे, आंचल सिंह, संध्या, ,यश सिंह, संदीप, आदि बच्चों ने भारतीय संस्कृति ,सभ्यता ,धार्मिक सभ्यता ,राष्ट्रीय पक्षी मोर एवं भारतीय कलाकृति आदि पर विभिन्न प्रकार की रंगोलियां बना करके लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने आज से शुरू होने वाले पंच त्योहार के महत्त्व के बारे में बच्चो को जानकारी देते हुए कहा कि यह सभी त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति सभ्यता और धार्मिक भावना की दृष्टि से विशेष महत्त्व रखते है । इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेंद्र पांडे , मनी शंकर दुबे , सौरभ प्रकाश,धर्मराज कुशवाहा, मनोज तिवारी, पंकज मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव , राजेश गोस्वामी, अखिलेश पांडेय,सुधीर नारंग,रीना गोस्वामी, रेखा सिंह ,रीतू सुसारी, सिम्मी, नैना केशरवानी,मधु , ऊषा सिंह,आदि शिक्षक व शिक्षिकागण मौजूद रहीं।