कटनी ।नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिह धाकरे के निर्देश पर निगम प्रशासन द्वारा दो पारियों में नगर के विभिन्न देवालयो,ं मंदिरों, पहुंच मार्गो सहित नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्र स्थित प्रतिमा पंडालों देवी जागरण स्थलों के आसपास सुचारू सफाई व्यवस्था के साथ ही मौसमी बीमारियों पर अंकुश लगानें हेतु कीटनाशक दवा का छिड़काव कार्य किया जा रहा है। सुचारू सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए नगर के मुख्य मार्गो झिंझरी, कार्यालय कलेक्ट्रेट मुख्य मार्ग, नदीपार मुख्य मार्ग सहित अन्य मार्गो के डिवाइडर की सफाई कराई जाकर कचरे के प्वाइंटों की सफाई कराई जाकर डोर टू डोर कचरे के संग्रहण का कार्य किया गया।
प्रभारी स्वच्छता अधिकारी नें जानकारी देते हुए बताया कि सुचारू सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार प्रातः कालीन सफाई व्यवस्था के तहत झंडा बाजार, मिशन चौक, गोल बाजार, स्टेशन रोड मुख्य मार्ग, व्ही आई. पी. रोड, कृषि उपज मंडी परिसर, कुठला, बस स्टैंड परिसर, आदर्श कॉलोनी, घंटाघर, जैन मंदिर गली, सुक्खन अखाड़ा गली, नई बस्ती, खिरहनी ओव्हर ब्रिज मुख्य मार्ग, शिवाजी वार्ड क्र. 20 पानी की टंकी के पास, भट्टा मोहल्ला मुख्य मार्ग, वार्ड क्र. 42 बंगाली कॉलोनी सहित नगर के अन्य रहवासी एवं व्यवसायिक स्थलों की सफाई का कार्य कराया गया। प्रतिमा विसर्जन हेतु कुंडों के निर्माण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए नगर के विभिन्न घाटों गाटर घाट, मसुरहा घाट, मोहन घाट, माई नदी घाट, बाबा घाट, छपरवाह नदी घाट, बिलगवां घाट, सिमरार नदी घाट, पीर बाबा निवार नदी,, बजरंग कॉलोनी घाट के आसपास के स्थलों की सफाई कराई जाकर कुंडों के निर्माण की कार्यवाही प्रारंभ की जा चुकी है।



Today Warta