देश

national

शैलेन्द्र पयासी को मिला ग्लोबल पीस अवार्ड 2022

Tuesday, October 4, 2022

/ by Today Warta




कटनी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती तथा भारत रत्न व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष पर सेवानीति, वीरता, कला, खेलकूद,लेखन, पत्रकारिता, ज्योतिष, कवि तथा समाज सेवा में सहरानीय कार्य करने वाले दिग्गजो को एस. एस. आई. एफ. ग्लोबल पीस अवार्ड 2022 तथा एस. एस. आई. एफ. वीरता सम्मान 2022 का आयोजन श्री सत्यइंदिरा फाउंडेशन- एस. एस. आई. एफ. द्वारा 02 अक्टूबर 2022 को ऑनलाइन किया गया था। जिसमें मध्यप्रदेश से युवा साहित्यकार, समाज सेवक तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु आदरणीय श्री शैलेन्द्र पयासी जी को एस. एस. आई. एफ. ग्लोबल पीस अवार्ड 2022 सम्मान से सम्मानित किया गया। आदरणीय पयासी जी मॉं शारदे काव्य संगम मंच के संरक्षक भी हैं। साथ ही समाज के विभिन्न समस्यायों को समय समय पर जनहित में आवाज उठाते रहते हैं। आदरणीय पयासी जी को ग्लोबल पीस अवार्ड 2022 मिलने से सभी परिवार के सदस्यों , मित्रों तथा मॉं शारदे काव्य संगम मंच के सभी साहित्यकारों में हर्ष तथा उल्लास की लहर है। सभी शुभचिंतकों ने आदरणीय पयासी जी को शुभकामनायें एवं बधाई प्रेषित किए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'