देश

national

समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा 21 कन्याओं को कराया भोजन

Friday, October 7, 2022

/ by Today Warta




कटनी। माता रानी के नौ रात्रि पावन पर्व के अवसर पर सर्वधर्म समभाव समरसता के साथ मिलकर तिलक कालेज रोड खिरहनी जाग्रति कालोनी में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा कटनी जिलाध्यक्ष सेवाभावी  समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी के निवास स्थान पर  21 कन्याओं का पूजन वंदन करते हुए आत्मीय भव्य सम्मान एवं रोली तिलक लगाकर मां जगदम्बा की चुनरी बांधकर उन्हें भोजन कराया गया तत्पश्चात शाम को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा कटनी द्वारा एक से बढ़कर एक, मां जगदम्बा विराजमान के सम्मुख शानदार भाव भक्ति विभोर भजनों को महिला मंडल द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी गई और बाद,, मां की आरती कर सभी उपस्थित महिलाओं व बेटियों को चूड़ी बिंदी हलुआ चना, नारियल का प्रसाद वितरित किया गया कार्यक्रम में मुख्य सराहनीय भूमिका श्रीमती अंशुल आंनद तिवारी द्वारा बेटियों को प्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाने से होने वाली गंभीर बीमारियों से अवगत कराया वहीं दूसरी ओर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने व सुरक्षित रखने हेतु गुड टच बेड टच की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें दूसरों को जागरूक करने हेतु चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर 1098, पर तत्काल फोन करने हेतु प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम मेंं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा कटनी जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने एवं जागृति कालोनी रामायण महिला मंडल सशक्तिकरण द्वारा सामाजिक व्यवस्था में बदलाव लाने हेतु बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने व सुरक्षित रखने हेतु प्रेरित करें और दूसरों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया और सभी उपस्थित समाजसेवियों मातृशक्तियों ने यह संकल्प लिया कि वह किसी भी प्रकार के आयोजन में सिर्फ कागजों एवं प्रकृति के पत्तों से बनी हुई सामग्री का ही उपयोग करेंगी और दूसरों को भी जागरुक करेंगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'