देश

national

अडानी एसीसी कैमोर डॉयरेक्टर प्लांट की समस्त नगर वासियों से अपील

Monday, October 3, 2022

/ by Today Warta




शांति ओर सौहाद्र का वातावरण बना रहे एवं स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान :- के आर रेड्डी

90 वर्षों से सुर्खियों में बना कैमोर का दशहरा

कैमोर-औद्योगिक नगरी कैमोर का ऐतिहासिक दशहरा पूरे भारत मे प्रसिद्ध है ।इस भव्य दशहरा मेले का आयोजन एसीसी के द्वारा लगभग 90 वर्षों से  आयोजित किया जाता आ रहा है। ज्ञात हो कि हाल ही में अडानी ग्रुप द्वारा एसीसी को टेकओवर कर लिया है। जिससे एसीसी का नाम अब अडानी एसीसी हो गया है अडानी एसीसी कैमोर के डॉयरेक्टर प्लांट एवं एसीसी दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री के. आर  रेड्डी ने समस्त छेत्र वासियों को शारदेय नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पर माँ दुर्गा की कृपा बनी रहे माँ दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि हमारी आस्था का केंद्र है।ऐसे पावन अवसर पर  शांति सौहाद्र का वातावरण बना रहे, इसलिए हमारी समस्त नगर वासियों से अपील है कि सभी मेले का आनंद लें एवं मिलजुलकर दशहरा पर्व मनाएं एवं देश के  यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाते हुए स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें एवं कचरा डस्टबीन में ही डालें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'