भोपाल।मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह 2 उपसमूह 3 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह 2 उपसमूह 3 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वेबसाइट पर नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इसमें समूह 2 उपसमूह 3 के 344 पदों पर भर्ती निकली है।जिसमें 333 सीधी भर्ती, 01 संविदा भर्ती और 10 बैकलाग भर्ती के तहत पदों को भारा जाएगा।आवेदन और परीक्षा से संबंधित नियमपुस्तिका मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसमें उल्लेखित सभी नियमों व जानकारी का अध्ययन करके ही आवेदन पत्र भरा जाए। इस भर्ती के तहत स्वच्छता निरीक्षक, केमिस्ट एवं समकक्ष पदों पर सीधी और बैकलाग भर्ती पदों को भरा जाएगा। समूह 2 उपसमूह 3 भर्ती के लिए स्नातक पास उम्मीदवार आनलाइन फार्म सोमवार से कर सकते हैं। पांच दिसंबर तक आवेदन भरने की अंतिम तिथि है। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 10 दिसंबर तक है। वहीं मंडल ने करीब दस साल बाद आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती निकाली है।आबकारी विभाग, मध्यप्रदेश के अंतर्गत आबकारी आरक्षक (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती एवं बैकलाग सीधी भर्ती के लिए चयन परीक्षा के संबंध में नियमावली और विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं । आवेदन पत्र भरने की तिथि 10 दिसंबर से शुरू होंगे, जो 24 दिसंबर तक होंगे। वहीं 10 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं।
10 फरवरी 2023 परीक्षा होगी
इसके लिए परीक्षा 10 फरवरी 2023 को दो पाली में ली जाएगी। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक परीक्षा होगी।
परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे
इस परीक्षा के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर,ग्वालियर, सतना, उज्जैन, नीमच, सागर व सीधी में केंद्र बनाए जाएंगे।
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है
इसमें उम्मीवार 18 से 40 वर्ष तक की उम्र के अावेदन कर सकते हैं।

Today Warta