देश

national

आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, पहुंचा जेल

Friday, November 25, 2022

/ by Today Warta



रीवा। रीवा में खाकी वर्दी को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है यहां पर महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अपने ही विभाग में पदस्थ आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। उसने शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया फिर शादी के वादे से मुकर गया। इस मामले में एसपी के निर्देश पर महिला थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया एसपी ने आरक्षक को निलंबित भी कर दिया है। आरक्षक ने जिस महिला को अपने प्रेमजाल में फसाकर धोखा दिया है वह महिला पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां भी है जो अपने पति से अलग रहती है। महिला से दुष्कर्म के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक पुष्पेंद्र साकेत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। महिला द्वारा शिकायत कर बताया गया कि आरक्षक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरक्षक का महिला से करीब डेढ़ साल तक प्यार चला। इस दौरान लगातार पुष्पेंद्र उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरक्षक की धोखाधड़ी की शिकार हुई महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित महिला थाने में आरक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देश पर मामला दर्ज कर आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे निलंबित भी कर दिया गया।आरक्षक पुष्पेंद्र साकेत सतना का रहने वाला है जो वर्तमान में पुलिस लाइन में पदस्थ है

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'