जगह-जगह हुआ भगवान श्री बजरंग बली जी का स्वागत
कटनी । नगर की सांस्कृतिक विरासत श्री बजरंग कटाये घाट मेला इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 09 नवंबर से प्रारंभ हो गया है। श्री बजरंगबली जी की शोभायात्रा आज दोपहर 2ः00 बजे मधई मंदिर के सामने से महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे एवं उपस्थित जनों द्वारा निगम के अन्य जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भगवान बजरंगबली जी की पूजा अर्चना आरती करते हुये चल समारोह शोभायात्रा की शुरुआत करी । भगवान श्री बजरंगबली जी की शोभायात्रा में दक्षिण मुखी बजरंगबली मंदिर में बारडोली उत्सव समिति के पदाधिकारियों भव्य आरती की जाकर प्रसाद वितरण किया गया। इसके उपरांत चल समारोह सुभाष चौक, झंडा बाजार, सुक्खन चौक, शेर चौक, आजाद चौक, मिशन चौक होते हुए कटाये घाट पहुंची। चल समारोह शोभायात्रा का जगह-जगह नागरिकों एवं व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने पूजा अर्चना कर स्वागत किया। शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देने बैंड पार्टी के द्वारा गायन एवं वादन के साथ चल समारोह में प्रस्तुति आकर्षण बनी रही। शोभा यात्रा के दौरान महापौर, निगमाध्यक्ष एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा शोभायात्रा के दौरान भगवान बजरंगबली महाराज जी की आरती गाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
महापौर प्रीति संजीव सूरी ने मेले को भव्य एवं आकर्षक बनाये जाने संबंधी निर्देश निगम अधिकारियों को दिये हैं। महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष पाठक, समस्त मेयर इन काउंसिल सदस्यों, पार्षदों ने नागरिकों से अपील की है कि मेले में प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले का आनंद उठायें। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष द्धय श्री चमनलाल आनंद, रामचंद्र तिवारी, पूर्व निगमाध्यक्ष वेंकट खंडेलवाल, मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री संतोष शुक्ला, रमेश सोनी, अवकाश जायसवाल, श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, तुलसा बेन, पार्षद सर्व श्री सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, प्रभा गुप्ता, सुमित्रा रावत, एडव्होकेट मौसूफ अहमद बिट्टू, सुरेन्द्र गुप्ता, शशिकांत तिवारी, सुखदेव चौधरी, सुभाष साहू, उमेन्द्र अहिरवार, संदीप गुड्डू यादव, भाजपा नेता मृदुल द्विवेदी, मनीष दुबे, यज्ञदत्त मिश्रा, कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का, रौनक खंडेलवाल, दानिश अहमद, रमेश सोनी, पूर्व पार्षद अनिरूद्ध नारायण, सोनी, विजय डब्बू रजक, गुलाब बेन, राज किशोर यादव, कमलेश चौधरी, पूर्व एल्डर मैन शिल्पी सोनी, समाजसेवी संजीव सूरी, नरेश अग्रवाल, राजू जैन, राजू शर्मा, बारडोली उत्सव समिति के पदाधिकारीगण सर्व श्री मनोाज निगम ललित सोनी, सचिन शर्मा, अनिरूद्ध पुरवार, श्रीकांत शर्मा, हितेन्द्र स्वर्णकार, प्रेमप्रकाश दीक्षित, अखिलेश पुरवार, संजय गुप्ता, राजू रजक बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं नगर निगम के अधिकारी उपायुक्त पी.के.अहिरवार, कार्यपालन यंत्री शैलेष जायसवाल, प्र. कार्यपालन यंत्री के.पी.मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों की चल समारोह के दौरान मौजूदगी रही ।
10 नवंबर को आयोजित होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेल
श्री बजरंग कटाये घाट मेले के दौरान 10 नवंबर को शाम 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कवि सम्मेलन मे भारत के विभिन्न स्थलों के ख्याति प्राप्त कवि मुम्बई से सुश्री काव्या मिश्रा, लखनऊ से श्री दावर रजा, ओरछा से सुमित मिश्रा, जबलपुर से मनीष तिवारी, जालौन से सुश्री नीलम कश्यप, सांई नरसिंहपुरी गुरू सक्सेना एवं कटनी से मनोहर मनोज की कविताओं से कटाये घाट की वादियां गूजेंगी। मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद गतिविधियां एवं बुंदेलखंडी नृत्य का भी आयोजन किया जावेगा। महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, समस्त मेयर इन काउंसिल सदस्य, पार्षदों ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले में आयोजित कार्यक्रमों का आनंद उठाएं ।

Today Warta