इंदौर। शहर के एमआर 10 स्थित स्टार चौराहे के नजदीक शुक्रवार देर रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और बाइक आपस में टकरा गई। घटना में एक बाइक सवार की मौके पर मृत्यु हो गई है। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जबकि पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है। हालांकि ड्राइवर फरार है।
विजय नगर पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात 11 बजे स्टार चौराहे पर ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। बाइक सवार शाहरूख की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक दोनों मजदूरी कर घर लौट रहे थे। स्टार चौराहे से रेडीसन की तरफ बाइक सवार आ रहे थे। ट्रक नागालैंड का बताया गया है।

Today Warta