देश

national

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल से हत्‍या का आरोपित कैदी फरार

Tuesday, December 6, 2022

/ by Today Warta



हत्या के आरोपित को जेल से अस्पताल में किया गया था शिफ्ट

छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में इलाज कराने आया हत्या का आरोपित बंदी फरार हो गया। घटना रविवार रात की है जादू-टोना के शक में हुई हत्या के मामले में जिला जेल में बंद कैदी अस्पताल के जेल वार्ड से लाया गया था। कैदी का नाम मुकेश सलाम है। जिसे जुलाई के महीने में हत्या के एक मामले में जेल में निरुद्ध किया गया था। आरोपित एनीमिया रोग से ग्रसित था जिसे बार-बार जिला अस्पताल के जेल वार्ड में इलाज के लिए शिफ्ट किया जा रहा था। रविवार रात को अचानक मौका देख कर आरोपित जेल वार्ड की खिड़की के कांच तोड़कर फरार हो गया। जैसे ही कैदी के फरार होने की जानकारी पुलिस को लगी तो तत्काल आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई, लेकिन उसकी कहीं कोई जानकारी नहीं लगी। जेलर यजुवेंद्र वाघमारे ने बताया कि उन्हें रात तकरीबन एक बजे उसकी जानकारी दी गई थी। इसके बाद उन्होंने भी एक विशेष टीम को फरार हुए कैदी की तलाश में भेज दी है। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन फरार हुए कैदी को ढूंढ रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'