देश

national

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का चुनाव शुरू

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta



ड्रेस कोड में अधिवक्ता  रहे हैं अपने मताधिकार का प्रयोग

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है। चुनाव की सीसीटीवी वैâमरे से निगरानी हो रही है। मतदाता अधिवक्ता गेट नंबर पांच के अंदर बने पोिंलग बूथों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान स्थल के पास काफी भीड़ देखने को मिल रही है। हालांकि हाईकोर्ट के आस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।सभी अधिवक्ता बार एसोसिएशन के परिचय पत्र की फोटो कॉपी और प्रॉपर ड्रेस में मतदान कर रहे हैं। वोिंटग सुबह ९ बजे से शुरू हो गई है और शाम 5 बजे तक चलेगी। पूरी मतदान प्रक्रिया सीसीटीवी वैâमरे की निगरानी में पूरी कराई जाएगी। मतदान स्थल पर वही मतदाता जा सकेंगे जो वोटर हैं।मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण ने बताया कि मतदान और मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। किसी को भी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।हाईकोर्ट परिसर में टेंट लगाने सहित मतदाताओं के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'