देश

national

घर से लापता छात्र का शव पांच दिन बाद तालाब में मिला

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज ।  मऊआइमा में घर  लापता हुए कक्षा 10 के छात्र का शवपांच दिन बाद तालाब में उतराया मिला। दो दिन पहले उसकी चप्पल तालाब के किनारे मिली थी। गोताखोरों द्वारा काफी तलाश के बाद भी शव नहीं मिल सका था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मऊआइमा के गदाईपुर निवासी मोहम्मद हारून का बेटा मोहम्मद अफसर उर्फ जैद (15) कक्षा 10 का छात्र था। 25 जनवरी की दोपहर वह घर से निकला और वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन उसकी चप्पल गांव के बाहर तालाब के किनारे मिली। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों एवं फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई। काफी खोजबीन के बावजूद शव नहीं मिला। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश कर रही थी। सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने तालाब में उतराया हुआ शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। उसकी पहचान लापता जैद के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'