देश

national

दुर्दशा का शिकार सड़क से परेशान है राहगीर

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta



गड्ढा मुक्त सड़कों का योगी सरकार के अभियान की धज्जियां उड़ा रहे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी

कौशांबी। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश बार-बार योगी सरकार दे रही है लेकिन जिले में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के लापरवाही तानाशाही और कमीशन खोरी के चलते जिले की सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो पा रही है जिसका खामियाजा आवागमन के दौरान आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है कभी अधिकारी और मंत्री का आगमन हुआ तो रातो रात सड़के बना दी जाती हैं जिससे अधिकारी और मंत्री को कौशांबी की दुर्दशा ग्रस्त सड़कों की जानकारी नहीं हो पाती है सड़क निर्माण मरम्मत के नाम पर लोक निर्माण विभाग में चल रहे कमीशन खोरी भ्रष्टाचार के मामले को सरकार को गंभीरता से लेकर जांच कराकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों को दंडित किए जाने की जरूरत है लेकिन अभी तक योगी सरकार ने भी भ्रष्ट अधिकारियों के कारनामों को संज्ञान लेकर जांच कराकर उन्हें दंडित नहीं किया है लोक निर्माण विभाग में बड़े स्तर पर पनप रहे भ्रष्टाचार कमीशन खोरी को अभी तक जिलाधिकारी ने भी संज्ञान लेकर व्यवस्था सुधार करने का प्रयास नहीं किया है चायल तहसील के नेवादा विकासखंड के ग्राम पंचायत बरोलहा गांव की पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क कीचड़ों में तब्दील हो गयी है जिससे आवागमन के दौरान आम जनमानस को दिक्कतों से जूझना पड़ता है बरोलहा गांव की सड़क की दुर्दशा देखते हुए ग्रामीणों में आक्रोश ब्याप्त है ग्राम प्रधान की नाकामी के चलते कीचड़ में तब्दील हुई सड़क का दंश ग्रामवासी झेल रहे है  पीडब्ल्यूडी विभाग की यह सड़क चौराडीह से होकर बेनीराम कटरा मार्ग रामपुर गांव के पास मिलती है इसमें जगह-जगह गड्ढे हैं आवागमन में लोगों को दिक्कतो से जूझना पड़ता है कई बार ग्रामीणों ने सड़क की दुर्दशा के बारे में अधिकारियों से चर्चा की लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है इस सड़क पर पीडब्ल्यूडी विभाग की नजर नहीं पड़ रही है ग्रामीणों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'