देश

national

शिक्षा मित्र की समस्याओं को लेकर हुई बैठक

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta



मार्च 2018 का मानदेय दिलाने की हुई मांग

कौशांबी : शिक्षा मित्र की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रत्नाकर की अध्यक्षता में डायट मैदान मंझनपुर में आहूत की गई। बैठक में आए शिक्षा मित्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा की काम के बदले मिलने वाले अल्प मानदेय से शिक्षा मित्रों का गुजारा नहीं हो पा रहा है। जिससे उनके सामने आर्थिक समस्या बनी रहती है। इन्ही समस्याओं को लेकर शीतकालीन अवकाश में लखनऊ में हुए धरने में सरकार को शिक्षा मित्रों को समस्याओं को निजात दिलाने के लिए अलग नियमावली बनाते हुए 62 वर्ष तक सेवा विस्तार करते हुए उचित वेतन देने की मांग रखी है। बैठक में मार्च 2018 का बकाया मानदेय अभी तक न मिलने पर शासन स्तर पर पैरवी करने की मांग रखी गई एवं है माह की दस तारीख तक सबके खाते में मानदेय भेजे जाने की बात जिला प्रशासन तक पहुंचाने की चर्चा हुई ।  बैठक में संगठन के विस्तार पर बात करते हुए न्याय पंचायत स्तर पर पदाधिकारी बनाने के लिए ब्लाक अध्यक्षों से कहा गया ।  जिला कार्यकारिणी में  बदलाव कर  महामंत्री के पद पर इरशाद अहमद  को नामित किया गया । बैठक में मुख्य रूप से धनंजय ओझा, नथन लाल सरोज, मानसिंह सरोज, संतोष शुक्ला, विजय बहादुर, शान अहमद, रामरूप, सुरेश चंद्र, विष्णु सिंह, हरबंश कुशवाहा, बिहारीलाल, नितेंद्र द्विवेदी, प्रेम शंकर आदि उपस्थित रहे ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'