देश

national

महिला परिवार संग मायके में रहने को मजबूर,एसडीएम से शिकायत

Wednesday, February 22, 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। चरवा कोतवाली क्षेत्र के बेल्हाई मजरा काजू गांव की एक महिला दबंग परिवार से परेशान होकर बच्चों के साथ मायके में रहने को मजबूर है। दबंग उसके घर का सारा सामान उठा ले गये। वह उसके घर पर कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित महिला ने उप जिलाधिकारी को मामले की तहरीर दी। एसडीएम ने इंस्पेक्टर चरवा को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है। काजू के मजरा बेल्हाई गांव की रजनी देवी पत्नी रजनीश कुमार के अनुसार उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। वह अपने चार बच्चों के साथ घर पर रहती थी। आरोप है कि गांव के दबंग परिवार ने रंजिश उसके घर पर कब्जा करने की नियत से उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उन्होंने घर में रखा 25 हजार रुपए, 2 बोरा बर्तन, साइकिल और पंखा आदि गृहस्थी का सामान उठा ले गये। पीडिता ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ मायके बजहा गांव में रहने को मजबूर है। पीड़िता ने थाने जाकर दबंग परिवार के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे निराश होकर पीड़ित महिला ने उप जिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव को मामले की तहरीर दी। एसडीएम ने इंस्पेक्टर चरवा को शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'