राकेश केशरी
कौशाम्बी। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चायल कस्बा के वार्ड नंबर तीन गांधी नगर मोहल्ले में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मंगलवार को तोड़ फोड़ और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पिपरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पिपरी कोतवाली के चायल कस्बा के वार्ड नंबर तीन गांधी नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद अनवर मेहनत मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी साहीन बेगम ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति नशे के आदी हैं। जिससे घर में आए दिन घरेलू कलह मची रहती है। नशा के लिए वह पत्नी से रुपये मांगते हैं। आरोप है कि सोमवार की शाम वह पत्नी से पैसे मांग रहा था। उन्होंने रुपये देने से मना किया तो वह महिला की पिटाई करने लगा। जिसमें वह घायल हो गईं। इस बीच आरोपित ने घर के सामान की भी तोड़ फोड़ कर दी। इसकी शिकायत महिला ने मंगलवार को पिपरी कोतवाली पुलिस से किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को डॉक्टरी के लिए भेज कर जांच शुरू किया है।

Today Warta