देश

national

व्यापारियों ने की पुलिस बूथ बनाने की मांग,अधिकारियों ने समाधान का दिया आश्वासन

Wednesday, February 22, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। मनौरी बाजार के व्यापारियों की पुलिस और प्रशासन के साथ संयुक्त बैठक हुई। इसमें समस्याओं पर चर्चा के साथ ही होली के त्योहार को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान अलग से पुलिस बूथ स्थापित करने की मांग की गई। मनौरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुधीर केसरवानी की अगुवाई में हुई बैठक में व्यापारियों ने बताया कि स्टैंड के बावजूद आॅटो विक्रम चालक सड़क पर आड़ा-तिरछा वाहन खड़ा करते हैं। इससे आए दिन बाजार में झगड़ा फसाद होता रहता है। व्यापारियों ने बताया कि छह महीना पहले मनौरी बाजार में एक अलग से पुलिस बूथ स्थापित करने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक पुलिस बूथ स्थापित नहीं हो सका है। पूर्व प्रधान शंभू लाल केसरवानी ने बाजार में पुलिस बूथ स्थापित करने की मांग की। इस दौरान नायब तहसीलदार चायल मोइन अहमद ने होली के त्योहार से पहले सभी समस्याएं निस्तारित करने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर पिपरी विनीत सिंह ने व्यापारियों का सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रतन केसरवानी, शरद केसरवानी, चंदन केसरवानी, जगदीश केसरवानी, ग्राम प्रधान कुबेर चंद्र केसरवानी, सुनील साहू, मनोज कुमार गुप्ता, शंकर लाल समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'