देश

national

रायकवार समाज की जिला कार्यकारिणी भंग

Monday, April 3, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। रायकवार समाज की बैठक कंपनी बाग में संपन्न हुई। बैठक में समाज के माथे मुखिया व गणमान्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समाज के हित में कार्य करने के लिए समाज को आगे बढ़ाने के लिए तमाम निर्णय लिए गए। सभी रायकवार समाज के लोग शामिल हुए, जिसमें महिला मोर्चा युवा मोर्चा एवं जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने मिलकर निर्णय लिया कि आज से जिले की सभी कार्यकारिणी भंग की जाती है। जब तक जिलाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता तब तक जिले की कमान रायकवार समाज के सदर माते गरीबदास और गरीबी माते को सौंपी जाती है। कोई व्यक्ति अपने आप को समाज के जिला अध्यक्ष के रूप में बताता है या कोई चंदा लेता है तो उसके खिलाफ कानूनी एवं सामाजिक कार्यवाही की जाएगी। अगली मीटिंग रिसाला मंदिर में 4 तारीख को संपन्न होगी, जिसमें रायकवार समाज के जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर निर्णय लिया जाएगा। मीटिंग में तमाम लोग शामिल हुए अशोक रैकवार, देवेंद्र किशोर, जगदीश, सुनील, राजेश, नंदकिशोर, जग्गू, प्रकाश नारायण, अजय रायकवार, पूजा कश्यप, कैलाश, रामदास, विनोद रायकवार, मुन्नालाल, आदित्य कुमार, सुमित, शंकर, पंकज कुमार रायकवार, शुभम, पुष्पा रायकवार, जयंती रायकवार, बालकिशन, राजकिशोर, आकाश, आत्माराम, राकेश कुमार, हरनारायण, नंदकिशोर, निशांक रैकवार, विनोद, लखन रैकवार, संतोष, सपन, पवन, संतोष, मोतीलाल, हरिशंकर, मक्खन, हरि रायकवार, प्रकाश, मक्खन, प्रकाश, रामकिशन, सुरेश पेंटर, मुकेश केवट मौजूद रहे। अंत में मुन्नालाल भगत ने आभार व्यक्त किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'