देश

national

बेसिक शिक्षा विभाग तालबेहट में हुआ सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह

Monday, April 3, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। पूर्व बीआरसी कृष्णचंद्र दुबे एवं पूर्व शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्षचैतन्य बिलगैया के द्वारा शानदार और सफल सेवाकाल पूर्ण करने पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर विस्तार से सभी वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए एक सफल, सुंदर और सुखद जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता तालबेहट खंड शिक्षा अधिकारी वेदप्रकाश सिंह द्वारा की गई। महिला शिक्षक संघ ललितपुर द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए स्वस्थ, सुंदर, सफल और सुख पूर्ण आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ ए.आर.पी. श्यामप्रकाश चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, देशभक्त चतुर्वेदी, शिक्षक नेता विजय मिश्रा, महेंद्र बिलगैयां, हरीशचंद्र त्रिवेदी, दिनेश उदैनिया, महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आरती सिंह कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री सीता सूर्यवंशी, तालबेहट ब्लाक अध्यक्ष दीप्ति त्रिपाठी, तालबेहट कोषाध्यक्ष रानू अग्रवाल, कामिनी मिश्रा, ममता साहू, नीतू सिंह, शिवानी शिवानी सुडेले, किरन शिवहरे, सुनीता सराफ, संजीव त्रिपाठी, मुकेश तिवारी, उदय प्रकाश शिवहरे, कैलाश कौशिक, आकाश झा, मनोज सिंह बुंदेला, अमित झा आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'