देश

national

भारत के कण कण में श्री राम : राजेश पाठक

Monday, April 3, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। शहर के समीपस्थ ग्राम बुढवार के फौजपुरा स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर विधि प्रकोष्ठ विश्व हिंदू परिषद और तत्वावधान में रामोत्सव मनाया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद ललितपुर के संगठन मंत्री राष्ट्रवादी दीपक तिवारी ने की। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री एड.प्रभाकर त्रिपाठी ने कार्यक्रम से पूर्व हनुमाना लला और सिद्ध बाबा के साथ प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की। दीपक तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से 15 दिन तक राम उत्सव कार्यक्रम होते हैं। रामउत्सव कार्यक्रम के तहत जनपद के प्रत्येक गांव में कार्यक्रम करने का लक्ष्य है। विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक अधिवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि श्रीराम का नाम हिंदुत्व को जोडऩे का कार्य करता है हिंदुत्व का प्रभाव संपूर्ण विश्व में फैल रहा है। भारत के लोगों ने अपने चरित्र से विश्व को शिक्षित किया और विश्व गुरु का दर्जा हासिल किया। अपनी मर्यादा में रहकर प्रत्येक हिंदू को हिंदुत्व के कार्य करते रहना चाहिए समाज में समरसता होने के साथ हिंदू एक होना चाहिए। हिंदू समाज सदैव संघर्षरत रहा है कई विदेशी आक्रांता ने भारत पर आक्रमण किया परंतु आज भी भारतवर्ष में हिंदू जागृत हो रहा है तथा अपनी सनातनी संस्कृति से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अधिवक्ता राजेश पाठक ने कहा कि भारत के कण कण में श्री राम का वास है। यहां आए समस्त अतिथियों का में आभार व्यक्त करता हूं। इस दौरान शेर सिंह यादव, नकुल प्रभात सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपक सिंह राजपूत, अमन सुरजिया मटके, प्रसन्न कौशिक, भागीरथ राजपूत, नंदकिशोर कुशवाहा, रामनरेश दुबे, बृजेंद्र सिंह चौहान, चक्रेश कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, अक्षय गौतम, विशाल चौहान, पत्रकार अमित लखेरा, राहुल झा, मुकेश कुमार लोधी, रविंद्र प्रताप सिंह, शशिकांत लोधी, प्रकाश कुशवाहा, भगवान सिंह यादव, विवेक बोहरे, स्वप्निल तिवारी, सचिन जैन, आशुतोष सिंह चंदेल, ऋषि हीरानंदानी, कलेश परिहार, बलराम कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, राहुल कुशवाहा आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'