राजीव कुमार जैन रानू
बुविसे ने ट्रेन में सड़ी-गली खाद्य सामग्री बेचने का भी लगाया आरोप
ललितपुर। बु.वि.सेना द्वारा स्थानीय कंपनी बाग में सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में ललितपुर रेलवे जीआरपी के संरक्षण में चल रहे अवैध वेण्डरों के कारोबार तथा यात्रियों को बेची जा रही सड़ी-गली खाद्य सामग्री के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान ललितपुर जी आर पी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय रेलवे ने भले ही ललितपुर को आदर्श स्टेशन घोषित कर दिया हो परंतु ललितपुर जीआरपी ने इसे अपनी लोभ-लालच के चलते इसे बदहाल स्टेशन में तब्दील कर दिया है। कहा कि ललितपुर जी आर पी के संरक्षण में अवैध वेण्डरों का कारोबार भली-भांति फल-फूल रहा है। अवैध वेण्डरों द्वारा यात्रियों को एक तरफ सड़ी-गली खाद्य सामग्री बेचकर मनमाने दाम बसूले जा रहे हैं तथा दूसरी तरफ उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यात्रियों के बैठने लिए जो बेंचे लगी हुई उन पर अवैध वेण्डर अपना सामान रखकर कब्जा जमाये रहते हैं। आगे कहा कि स्टेशन के बाहर जीआरपी की नाक के नीचे अवैध शराब का कारोबार हो रहा है तथा स्टेशन के बाहर शराबियों का जमावड़ा रहता है जो कि आने जाने वाले यात्रियों से दुर्व्यवहार भी करते हैं। इसके अलावा स्टेशन के बाहर खड़े वाहनों की हवा निकाल कर लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। जिसपर तत्काल प्रभाव से रोक लगाये जाने की आवश्यकता है। अंत में कहा कि जीआरपी पुलिस अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे। अन्यथा की स्थिति में बु.वि.सेना उग्र आन्दोलन छेडऩे को बाद्ध हो जायेगी। धरना प्रदर्शन में राजमल बरया, सुधेश नायक, मुन्ना त्यागी, बृजेन्द्र पारासर, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह, प्रदीप साहू, कदीर खां, विनोद साहू, शिखर जैन, भैय्यन कुशवाहा, हनुमत कुशवाहा, गौरव विश्वकर्मा, भगवत रैकवार, जीतू राजा, गोविन्द रैकवार, रविनारायण, खुशाल बरार, मनोज रैकवार, प्रमोद धानुक, किशोर रैकवार, सुधीर धानुक, पुष्पेन्द्र शर्मा, नंदराम कुशवाहा, कामता भट्ट मौजूद रहे।

Today Warta