देश

national

दर्शनार्थियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत कई लोग लहूलुहान

Monday, April 3, 2023

/ by Today Warta





राकेश केशरी

कोखराज कौशाम्बी कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम स्थित नवजीवन अस्पताल के पास दर्शनार्थियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई है जिससे पिकअप में सवार दर्शनार्थियों में कोहराम मच गया हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया  गया है इस हादसे में एक बालिका की मौके पर मौत हो गई है सूचना पाकर कोखराज थानेदार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है घटनाक्रम के मुताबिक प्रयागराज जनपद के उतरांव थाना क्षेत्र के चांदो पारा गांव के दर्जनों लोग पिकअप में सवार होकर मंगलवार को शीतला माता मंदिर कड़ा धाम दर्शन हेतु जा रहे थे जैसे ही पिकअप सवार दर्शनार्थी कोखराज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग में नवजीवन अस्पताल कशिया के पास पहुंचे दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पिकअप पलट गई वाहन के पलटते ही वाहन में सवार दर्शनार्थियों में चीख-पुकार मच गई मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे मामले की सूचना कोखराज पुलिस को दी गई घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पिकप के नीचे दबे दर्शनार्थियों को बाहर निकाला हादसे में काजल देवी उम्र 18 वर्ष की मौके पर मौत हो गई है हादसे में कई लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है 2 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे की जानकारी जैसे ही दर्शनार्थियों के परिजनों को मिली परिवार में कोहराम मच गया है और रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'