कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू, 10 अगस्त अंतिम तिथि

Suresh Pal
2 Min Read

ड्रोन से लेकर सुपर सीडर तक पर मिल रहा अनुदान

आत्माराम त्रिपाठी

बांदा किसानों के लिए कृषि यंत्र खरीदने का सुनहरा अवसर आया है। कृषि विभाग द्वारा नेशनल मिशन आॅन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत विभिन्न यंत्रों की आॅनलाइन बुकिंग 16 जुलाई से शुरू हो गई है। इच्छुक किसान 10 अगस्त 2026 रात्रि 12 बजे तक विभागीय पोर्टल ६६६.ँ१्रू४’३४१ी.४स्र.ॅङ्म५.्रल्ल पर आवेदन कर सकते हैं।

उप कृषि निदेशक डॉ. ए.के.एस. यादव ने बताया कि योजना में हाइटेक हब, फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन, लैंड लेवलर, रोटावेटर, सुपर सीडर, जीरो टिल सीड ड्रिल, बेलर, मिनी राइस मिल, दाल मिल, कम्बाइन्ड हार्वेस्टर, आॅयल मिल, सोलर ड्रायर व मिलेट्स मिल सहित 30 से अधिक यंत्र शामिल हैं। ₹1 लाख तक अनुदान वाले यंत्रों के लिए ₹2500 और उससे अधिक के लिए ₹5000 टोकन मनी जमा करनी होगी।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा पोर्टल पर ई-लॉटरी के माध्यम से विकासखंडवार चयन किया जाएगा। चयनित न होने वाले किसानों की टोकन मनी वापस कर दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय बांदा में संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने अधिक से अधिक किसानों से समय रहते पोर्टल पर बुकिंग कराने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *