होटल मालिक ने मजदूर को रॉड से पीटा

Suresh Pal
1 Min Read

सैनी थाना क्षेत्र के भड़ेहरी गांव निवासी सनोज कुमार ने बताया कि वह कोखराज स्थित जायसवाल होटल में काम करता था। सोमवार को साथ काम करने वाला एक मजदूर की तबीयत खराब होने से रूम पर चला गया। इस पर उसने दूसरे श्रमिक का इंतजाम करने के लिए होटल मालिक विवेक जायसवाल को फोन किया। आरोप है कि इतनी सी बात पर होटल मालिक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी। विरोध करने पर लोहे के रॉड से पिटाई की। इससे दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया है। कोखराज इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि प्रकरण की जांच डीएसपी सिराथू करेंगे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *