बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते पंकज त्रिपाठी

Suresh Pal
2 Min Read

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘मिजार्पुर’ में नजर आने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने बताया है कि फिल्मों में आने के लिए उन्होंने कैसे तैयारी की। एक्टर पंकज त्रिपाठी ने ‘गैंग्स आॅफ वासेपुर’ से मिली कामयाबी से पहले के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अपने करियर के उस दौर की तुलना खेत में बीज बोने और फसल के पकने का इंतजार करने से की है। नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी ने एएनआई से बातचीत में कहा ‘मुझे नहीं पता था कि किसी इंसान को खुद को मोटिवेट करते रहना चाहिए या मोटिवेटेड रहने के लिए अलग से कोशिश करनी चाहिए। सच कहूं तो, मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि जिंदगी जीने के लिए मुझे मोटिवेशन की जरूरत है।’इस एक्टर ने फिल्म ‘रन’ (2004) से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। ‘गैंग्स आॅफ वासेपुर’ (2012) में सुल्तान कुरैशी के रोल से उन्हें बड़ी पहचान मिली। उन्होंने कहा कि उन्होंने उन वर्षों में कामयाबी की चिंता करने के बजाय तैयारी करने में समय बिताया। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने काम में व्यस्त था। मुझे एक्टिंग का मौका नहीं मिल रहा था। इसलिए मैं अपने बाकी काम की तैयारी कर रहा था। मैं अपनी कला सीख रहा था। मैं आज भी इसे सीख रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘असल में, मैं एक गांव में पला-बढ़ा हूं। मैं उसी दुनिया से आता हूं। मैं एक किसान परिवार से हूं। मैं खुद को तैयार कर रहा था। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे मैं कोई बीज बोऊं, उसे सही हालात में रखूं और 15 दिन बाद उसके अंकुरित होने का इंतजार करूं। वो साल बीज बोने की प्रक्रिया जैसे थे। यह लंबे समय तक चला। लोग चार महीने में फल की उम्मीद करते हैं और पौधे हर साल फल देते हैं। मगर मेरी बीज बोने की प्रक्रिया में थोड़ा ज्यादा समय लगा।’

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *