Showing posts with label national. Show all posts
Showing posts with label national. Show all posts

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास — 14 साल के सुनहरे सफर का अंत

No comments

Thursday, May 15, 2025

भारत के दिग्गज बल्लेबाज और सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में से एक विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। इस खबर ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया है।


कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में लिखा

"टेस्ट क्रिकेट हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहा है। भारत के लिए सफेद जर्सी पहनकर खेलना मेरे लिए गर्व की बात थी। अब समय आ गया है कि मैं टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहूं और युवाओं को आगे आने दूं।"

---


विराट कोहली का टेस्ट करियर (2011-2025):


आंकड़े प्रदर्शन


कुल टेस्ट मैच - 123

कुल रन - 9,230

शतक - 30

अर्धशतक - 31

सबसे बड़ा स्कोर 254* नाबाद

कप्तान के रूप में जीत 68 मैचों में 40 जीत



कोहली ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था। उनकी अगुवाई में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती, जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास का स्वर्णिम पल था। उन्होंने भारत को नंबर 1 टेस्ट टीम भी बनाया।

---


रिटायरमेंट के कारण:


1. शारीरिक थकान और उम्र का असर — लंबे समय से खेलते हुए शरीर पर दबाव बढ़ा है।

2. निजी जीवन को प्राथमिकता — परिवार और खुद के लिए समय निकालना चाहते हैं।

3. नए खिलाड़ियों के लिए जगह बनाना — कोहली मानते हैं कि अब युवा खिलाड़ियों को आगे लाना जरूरी है।

4. सम्मानजनक विदाई लेना चाहते थे — उन्होंने अपने करियर को संतुष्टि के साथ खत्म करने का फैसला लिया।

---


क्या विराट बाकी क्रिकेट खेलेंगे?


विराट ने अभी सिर्फ टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है।

वे अभी भी वनडे और टी-20 फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे।

2025 में होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी में उनके खेलने की पूरी संभावना है।

इसके अलावा वे IPL में भी खेलते रहेंगे।

---


रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे विराट?


कोहली अब अपने फिटनेस ब्रांड और वेलनेस प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर सकते हैं।

वे आने वाले समय में मेंटोर, कोच या क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में भी भूमिका निभा सकते हैं।

हाल ही में वे धार्मिक यात्रा पर वृंदावन भी गए थे, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे अपने आध्यात्मिक जीवन को भी समय देना चाहते हैं।

---


एक युग का अंत


विराट कोहली सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा रहे हैं। उनकी आक्रामकता, फिटनेस, मेहनत और कप्तानी में जोश ने भारतीय क्रिकेट को एक नई पहचान दी। कोहली का टेस्ट करियर खत्म हुआ है, लेकिन उनके योगदान को क्रिकेट प्रेमी कभी नहीं भूल पाएंगे।



चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास, प्रधानमंत्री ने कहा, अब बच्चे कहेंगे चंदा मामा बस एक टूर के

No comments

Wednesday, August 23, 2023



40 दिन के सफर के बाद चंद्रयान 3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर की सॉफ्ट लैंडिंग 

कड़ी उड़ान रिहर्सल के बाद 14 जुलाई को चंद्रमा पर चंद्रयान श्रृंखला का तीसरा मिशन इसरो ने लॉन्च किया था। अब 40 दिन के सफर के बाद चंद्रयान 3 ने चांद के साउथ पोल यानी दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। 140 करोड़ भारतीयों को गौरवांवित करने का वो क्षण आखिर आ ही गया, जिसका हरेक हिन्दुस्तानी को इंतजार था। पिछली असफलता को पीछे छोड़ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने इस बार चांद को मुट्ठी में करने की अपनी कसम को पूरी कर ली। चांद की मिट्टी को चूमने के लिए चंद्रयान 3 शान से उतर गया है। कड़ी उड़ान रिहर्सल के बाद 14 जुलाई को चंद्रमा पर चंद्रयान श्रृंखला का तीसरा मिशन इसरो ने लॉन्च किया था। अब 40 दिन के सफर के बाद चंद्रयान 3 ने चांद के साउथ पोल यानी दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। 

कैसे शुरू हुई भारत की चांद यात्रा

चंद्रमा पर  जाने की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की अपनी तरह की अनूठी परियोजना अक्टूबर 2008 में लॉन्च की गई थी। जिसमें एक चंद्र आॅर्बिटर और एक इम्पैक्टर शामिल था। चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद, मून इम्पैक्ट प्रोब (एमआईबी) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के शेकलटन क्रेटर के पास जानबूझकर क्रैश लैंडिंग की। प्रभाव स्थल का नाम जवाहर पॉइंट रखा गया। 386 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ परियोजना के लिए कुछ उपकरणों की आपूर्ति नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) और ईएसए (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी) जैसी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों द्वारा की गई थी।

चंद्रयान 3 में किए गए वो बदलाव जिसने दिया ये रिजल्ट

चंद्रयान-2 से मिले सबक को सीखकर इसरो ने चंद्रयान-3 के साथ आगे अपने कदम बढ़ाए। चंद्रयान-3 मिशन के लिए प्रणोदन मॉड्यूल लैंडर और रोवर कॉन्फिगरेशन को तब तक ले जाएगा जब तक कि अंतरिक्ष यान 100 किमी चंद्र कक्षा में न हो जाए। उसके बाद, लैंडर अलग हो गया और मंजिÞनस क्रेटर के पास सॉफ्ट लैंडिंग का लक्ष्य रखा।  खतरों का पता लगाकर मशीनरी को सुरक्षित रखने में मदद करने के साथ ही चंद्रयान-3 को कई उन्नत तकनीकों के साथ डिजाइन किया गया। लैंडिंग पैरों को और मजबूत किया गया है, जिससे सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास आसान हो जाए।

 14 दिनों तक रिसर्च करेगा प्रज्ञान

लैंडर विक्रम ने चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिग की है। अब रोवर प्रज्ञान बाहर निकलकर 14 दिनों तक रिसर्च करेगा। लैंडर के अंदर से रोवर 1 सेंटीमीटर/सेकेंड की रफ्तार से लैंडर से बाहर निकलेगा। इसे निकलने में 4 घंटे लगेंगे। बाहर आने के बाद ये चांद की सतह पर 500 मीटर तक चलेगा। ये चंद्रमा पर 1 दिन (पृथ्वी के 14 दिन) काम करेगा।  

दर्दनाक हादसा: लुधियाना में गैस लीक से 11 लोगों की मौत, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, ड्रोन से भी जांच

No comments

Sunday, April 30, 2023



लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में दर्दनाक हादसा हुआ। जिले के ग्यासपुरा क्षेत्र में जहरीली गैस लीक होने से चार बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। 11 लोग अब भी बेसुध हालत में हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया है। लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र में गैस रिसाव होने से 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 से अधिक लोग बेसुध हैं। मरने वालों में पांच महिलाए, छह पुरुष और 10 व 13 साल के दो बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ की दो टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार ड्रोन से भी घरों की छतों की जांच की जा रही है। गैस लीक में एक बिल्ली की भी मौत हुई है। मृतकों के शवों को लुधियाना सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

मौके पर सुबह से डटीं विधायक रजिंदरपाल कौर छीना की भी तबीयत खराब हो गई है। उन्हें भी अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा बचाव राहत मै जुटे पुलिस के चार मुलाजिम भी बेहोश हो गए हैं। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक चारों मुलाजिम खतरे से बाहर हैं। 

कुछ केमिकल रिएक्शन हुआ है: उपायुक्त

लुधियाना की उपायुक्त सुरभि मलिक के अनुसार, पूरी संभावना है कि कुछ गैस संदूषण हुआ है... यह काफी संभावना है कि मैनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है। जांच की जा रही है। एनडीआरएफ की टीमें सैंपल ले रही हैं। पुलिस के अनुसार, मृतकों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे, ताकि पता चल सके कि किस तरह की गैस से उनकी मौत हुई है। 

खुला था एक सीवरेज

हादसे वाली जगह पर एक सीवरेज खुला पाया गया है जिसमें से शायद गैस का रिसाव हुआ। बताया जा रहा है कि किसी फैक्टरी वालों ने केमिकल को डिस्पोजल के लिए सीवरेज में डाल दिया जिस वजह से पहले से ही सीवरेज में केमिकल के मिल जाने से कैमिकल रिएक्शन हुआ और गैस के रिसाव से लोगों की मौत हुई हालांकि प्रशासन अभी कुछ भी साफ नहीं बता रहा। फिलहाल एनडीआरएफ और पंजाब पुलिस की टीम सैंपल ले रही है। सैंपल लेने के बाद ही गैस रिसाव के कारण और कौन सी गैस थी इसके बारे में स्पष्ट हो पाएगा।

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम भी मौके पर पहुंची

वहीं हादसे के पांच घंटे बीतने के बाद भी पूरे इलाके में दुर्गंध फैली हुई है। सूत्रों के अनुसार, मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी आसपास के घर बंद हैं। गैस की दुर्गंध कम होने पर पूरे इलाके की कांबिंग की जाएगी। पंजाब पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। गैस के रिसाव से और नुकसान न हो, पुलिस ने आसपास के 300 मीटर के इलाके को खाली करा दिया है।

जहां से गैस लीक हुई, उस दुकान का संचालक बेसुध है। विधायक रजिंदर कौर छीना ने कहा कि गैस लीक प्रकरण मामले की जांच होगी। फिलहाल लोगों की जान बचाने के लिए काम किया जा रहा है। पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, उनका फोकस लोगों को बाहर निकालने पर है। हर घर की जांच की जा रही है। 

सीएम मान ने जताया दुख

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट किया-लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्टरी से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है..पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है..हर संभव मदद की जा रही है। 

सरकार ने किया मदद का एलान

पंजाब सरकार ने गैस लीक में मारे गए लोगों के परिवारों दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की मदद का एलान कर दिया है।

नक्सली हमले में 10 जवान शहीद, नागरिक की भी मौत

No comments

Wednesday, April 26, 2023


दंतेवाड़ा बस्तर में नक्सलियों ने  इस समय टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन चला रखी है। इस दौरान नक्सली अक्सर बड़े हमले करते हैं। इसके चलते फोर्स पहले से ही अलर्ट मोड पर है। इसी के तहत जवानों की भी सर्चिंग लगातार जारी है। पिछले सप्ताह बीजापुर कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार दोपहर को नक्सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए। वहीं एक नागरिक भी मारा गया है। सभी जवान डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के हैं। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में जवानों का वाहन भी गया। इसमें 10 जवान शहीद हो गए। दूसरी ओर गृहमंत्री अमित शाह ने भी नक्सली हमले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की है। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। 

नक्सल आॅपरेशन के बाद लौट रहे थे जवान

जानकारी के मुताबिक, माओवादी कैडर की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी जवानों को रवाना किया गया था। इसके बाद सभी जवान वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने अरनपुर मार्ग पर पालनार में ब्लास्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान एक प्राइवेट वाहन से निकले थे। हमले में एक नागरिक की भी मौत हुई हैै। हमले के बाद जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं। मौके पर फोर्स पहुंच गई है। वारदात की पुष्टि आईजी सुंदरराज पी. ने की है।  हेड कॉन्सटेबल जोगा सोढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम और जगदीश कवासी शहीद हुए हैं। इनके साथ ही प्राइवेट वाहन के चालक धनीराम यादव की भी मौत हो गई है। 

घटना के बाद मौके पर पहुंची फोर्स, सर्चिंग जारी

बताया जा रहा है कि वाहन में 25 से 30 जवान सवार थे। घायल जवानों को जिला अस्पताल लाने के लिए चार एंबुलेंस को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। घटना के बाद आसपास के एरिया में सर्चिंग तेज कर दी गई है। एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। 

बस्तर में नक्सलियों की चल रही ळउडउ

बस्तर में नक्सलियों ने  इस समय ळउडउ (टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन) चला रखी है। इस दौरान नक्सली अक्सर बड़े हमले करते हैं। इसके चलते फोर्स पहले से ही अलर्ट मोड पर है। इसी के तहत जवानों की भी सर्चिंग लगातार जारी है। पिछले सप्ताह बीजापुर कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था। वह साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ सभा कर लौट रहे थे। इसके तीन दिन बाद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर ळउडउ चलाए जाने की बात कही थी। हालांकि विधायक को निशाना बनाने की बात से इनकार किया था। 

दो साल पहले हमले में 22 जवान हुए थे शहीद

इससे पहले साल 2021 में अप्रैल माह में ही नक्सलियों ने सबसे बड़ हमला बीजापुर के तर्रेम क्षेत्र के टेकलगुड़ा में किया था। उस समय नक्सलियों ने इॠछ (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) से हमला किया था। इसमें 22 जवान शहीद हुए थे और 35 से ज्यादा घायल हुए थे। नक्सली हमले के साथ ही जवानों से हथियार भी लूटकर ले गए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मन्हास का अपहरण किया था। हालांकि बाद में उसे रिहा कर दिया था। 

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा- नक्सलियों से लड़ाई अंतिम दौर में

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वारदात की पुष्टि करते हुए शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि, इस प्रकार की जानकारी है और यह दुखद है। जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे। 

कोरोना के सक्रिय मामलों में करीब दो महीने बाद आई गिरावट

No comments

Monday, April 24, 2023

 


नई दिल्ली रविवार को देश में 10,112 कोविड के नए पॉजिटिव मरीज सामने आए थे, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 67,806 थी। हालांकि सोमवार को बीते 24 घंटे में 7,178 नए मामले सामने आए। भारत में दो महीने से अधिक समय बाद आज सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि कोरोना के नए मामलों का ग्राफ हर दिन बदल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को सात हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं सक्रिय मामले घटकर 65,683 रह गए हैं।  सरकारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार को देश में 10,112 कोविड के नए पॉजिटिव मरीज सामने आए थे, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 67,806 थी। हालांकि सोमवार को बीते 24 घंटे में 7,178 नए मामले सामने आए। वहीं करीब 69 दिन यानी करीब दो महीने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 65,683 दर्ज की गई। 

सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि सोमवार को 16 मौतें हुईं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,345 हो गई है। बता दें, सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में आठ मौतें हुई हैं। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,43,01,865 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत दर्ज की गई।जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में 7,178 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना मामले की संख्या 4.48 करोड़ दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

लगातार पांचवें दिन कोरोना के 10 हजार से ज्यादा केस

No comments

Sunday, April 23, 2023



नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कोरोना से मारने वालों का कुल आंकड़ा 5,31,329 हो गया है। मृत लोगों में सबसे ज्यादा केरला से है, जहां 7 लोगों ने पिछले 24 घंटे में दम तोड़ दिया।  कोरोना एक बार फिर देश में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 10,112 कोविड के नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। 24 घंटे में आए नए मरीजों के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 67,806 हो गई है। इतने लोगों की हुई मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 5,31,329 हो गया है। मृत लोगों में सबसे ज्यादा केरला से है, जहां 7 लोगों ने पिछले 24 घंटे में दम तोड़ दिया। मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत दर 98.66 है। एक्टिव केसों की संख्या 67,806 है, जो कुल संक्रमण का 0.15 प्रतिशत है। भारत में अब तक 4,42,92,854 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। इसके अलावा मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।

चार दिनों बाद आज मिली राहत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले चार दिनों से मामले लगातार 10 हजार के पार ही है। मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में रविवार को एक्टिव मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिलती है। पिछले चार दिनों की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे कम पॉजिटिव मरीज रविवार को सामने आए हैं। रविवार को 10,112 लोग पॉजिटिव आए हैं। जबकि, 22 अप्रैल शनिवार को एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 12,193 था। 21 अप्रैल शुक्रवार को भी थोड़ी आंकड़े देखकर राहत जरूर मिली थी। चूंकि, शुक्रवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 11,692 थी। वहीं पिछले 4 दिनों में सबसे ज्यादा आंकड़ा 20 अप्रैल को आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 12,591 लोग गुरुवार को पॉजिटिव आए थे।

अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने मोगा के रोडे गांव के गुरुद्वारे से किया गिरफ्तार

No comments



नई दिल्ली वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के साथ ही छह अन्य मामले भी दर्ज हैं, इनमें हत्या, अपहरण और अवैध वसूली जैसे गंभीर मामलों में धाराएं लगी हैं।  अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने मोगा के रोडे गांव के गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया है। वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (रासुका) के साथ ही छह अन्य मामले भी दर्ज हैं, इनमें हत्या, अपहरण और अवैध वसूली जैसे गंभीर मामलों की धाराएं लगी हैं। वहीं गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया गया है। सुरक्षा कारणों से अमृतपाल को पंजाब या आसपास की जेल में नहीं रखने का फैसला किया गया है। सुरक्षा कारणों से अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है। दरअसल अमृतपाल को पंजाब की जेल में रखने से राज्य में तनाव बढ़ने की आशंका थी और अमृतपाल के पंजाब या आसपास की किसी जेल में बंद होने पर अजनाला पुलिस स्टेशन जैसी घटना होने की भी आशंका थी। यही वजह है कि पंजाब पुलिस ने एहतियातन अमृतपाल सिंह को पंजाब से दूर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजने का फैसला किया है ताकि पंजाब में कानून व्यवस्था कायम रहे। अमृतपाल के साथियों को भी असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा गया है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ 16 फरवरी 2023 को पहला मामला दर्ज किया गया था। यह मुकदमा अपहरण और उत्पीड़न से जुड़ा था। इसके बाद अमृतपाल सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ। यह मामला 23 फरवरी को अजनाला पुलिस स्टेशन का है, जहां अमृतपाल और उसके समर्थकों ने पुलिस स्टेशन पर धावा बोलकर अपने गिरफ्तार साथी लवप्रीत सिंह तूफान को छुड़ा लिया था और इस दौरान हुई झड़प में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।  इसके बाद 18 मार्च को पुलिस जब अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी तो उस दौरान अमृतपाल सिंह ने भागने की कोशिश की और इस कोशिश में उसकी गाड़ी ने पुलिसकर्मियों की गाड़ी समेत कई वाहनों में टक्कर मार दी थी। जिसके चलते पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ गलत तरीके से ड्राइविंग करने और सरकारी कर्मचारी पर हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। 

19 मार्च को जब पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी थी तो पुलिस ने अमृतपाल के साथियों के पास से हथियार बरामद किए थे, जिसके बाद पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं खिलचियान पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ गैरजिम्मेदाराना तरीके से ड्राइविंग करने, आपराधिक उकसावे की कार्रवाई और सरकारी कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में भी मामला दर्ज किया था। 

गुरुद्वारे से अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस अलर्ट पर, अब ठकअ और कइ करेगी पूछताछ

अमृतपाल सिंह को पूरे 36 दिनों की लंबी भागदौड़ के बाद पकड़ा गया है। उसे मोगा स्थित एक गुरुद्वारे से हिरासत में लिया गया है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगाया गया है और गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है, वह 18 मार्च से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान के बावजूद फरार था। खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद रविवार को पंजाब के मोगा जिले से गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में पंजाब पुलिस का कहना है कि पंजाब पुलिस की टीम को विशेष सूचना मिली थी कि अमृतपाल सिंह रोडे गांव में है, उसे घेर लिया गया था और उसके फरार होने की कोई गुंजाइश नहीं थी। उसके खिलाफ एनएसए के तहत गिरफ्तारी की गई है।अमृतपाल सिंह के खिलाफ रासुका के तहत वारंट जारी किए गए, इन्हें आज सुबह तामील किया गया है। पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल का कहना है कि पंजाब पुलिस ने मोगा जिले के रोडे गांव से सुबह छह बजकर 45 मिनट पर अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। वारिस पंजाब दे के प्रमुख को अब डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जाएगा जहां उसके अधिकतर साथी बंद है। यहां अमृतपाल से एनआईए और आईबी की टीमें पूछताछ करेंगी। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है।

बता दें कि अमृतपाल सिंह को पूरे 36 दिनों की लंबी भागदौड़ के बाद पकड़ा गया है। उसे मोगा स्थित एक गुरुद्वारे से हिरासत में लिया गया है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगाया गया है और गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है, वह 18 मार्च से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान के बावजूद फरार था। इसके बाद से ही अमृतपाल लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वो जालंधर से मोटरसाइकिल से भाग गया था। जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को भी गुरुवार को अमृतसर हवाई अड्डे पर रोका गया था। उसे देश से बाहर जाने के लिए बर्मिंघम की फ्लाइट में बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी। कौर को हिदायत दी गई थी कि वो पुलिस को बताए बिना देश से बाहर ना जाए।

पंजाब पुलिस अलर्ट पर

बता दें कि अमृतपाल को मोगा से बठिंडा एयरपोर्ट से स्पेशल विमान के जरिए असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है। पंजाब पुलिस के आईजी के मुताबिक केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त आॅपरेशन के बाद अमृतपाल की गिरफ्तारी हुई है। पंजाब के तमाम विभाग 4 इंटेलिजेंस विंग, सब एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

राहुल गांधी ने अपना आधिकारिक आवास किया खाली

No comments

Saturday, April 22, 2023



नई दिल्ली राहुल गांधी केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र के सांसद रह चुके हैं। सुरत कोर्ट ने 23 मार्च को उन्हें मानहानि मामले पर दो साल की सजा सुनाई थी और उनकी लोक सभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सांसद के तौर पर मिला अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया है। उनके इस कदम की कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तारीफ की है। थरूर ने कहा कि राहुल का ये कदम अनुकरणीय है।  गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में दोषी करार देते हुए कोर्ट ने उन्हें लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य करार दिया था। सदस्यता जाने के बाद उन्हें सरकारी बंगले भी खाली करने को कहा गया, जिसकी आखिरी तारीख 22 अप्रैल थी। इसी आदेश को मानते हुए राहुल गांधी ने 22 अप्रैल शनिवार को 12, तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया। फिलहाल वो अपनी मां सोनिया गांधी के साथ रह रहे हैं और नए आवास की तलाश में है। 



अगर सत्यपाल मलिक सही हैं तो जब वे राज्यपाल थे, तब क्यों चुप रहे? : शाह

No comments



नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की तरफ से आ रहे बयानों, उन्हें सीबीआई से मिले समन और इस पूरे मुद्दे पर विपक्ष की बयानबाजी पर गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है।  गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और उनके समर्थन में बयान दे रहे विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा है। एक चैनल के कार्यक्रम में शाह से जब पूछा गया कि सरकार के खिलाफ बयान देने के बाद क्या सीबीआई ने उन्हें समन भेजा है, इस पर शाह ने कहा, ''ऐसा नहीं है। मेरी जो जानकारी है, उसके हिसाब से उन्हें दूसरी-तीसरी बार बुलाया गया है। जांच चल रही है। हमारे खिलाफ बोलने की वजह से उन्हें बुलाया गया है, ऐसा नहीं है।'' 

शाह ने कहा, ''...लेकिन आपको यह भी पूछना चाहिए कि हमसे अलग होने के बाद ही सब बातें क्यों याद आती हैं? आत्मा तब जागृत क्यों नहीं होती, जब सत्ता में बैठे होते हैं। इसकी क्रेडिबिलिटी के बारे में सोचना चाहिए। जब आपने जो कहा, वह सब कुछ सही है तो जब आप गवर्नर थे, तब क्यों चुप रहे? खैर, ये सब सार्वजनिक चर्चा के मुद्दे नहीं हैं।'' 

'हमने ऐसा कुछ नहीं कहा जो छुपाना पड़े'

गृह मंत्री ने कहा, ''मैं इतना जरूर देश की जनता को कहना चाहता हूं कि भाजपा की सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसे छुपाना पड़े। कोई अपने निहित राजनीतिक स्वार्थ के लिए हमसे अलग होकर कुछ कहता है तो उसका मूल्यांकन जनता और मीडिया को करना चाहिए। आप जब सत्ता में नहीं हैं, हमसे अलग हो गए हैं और जब आप आरोप लगाते हैं तो आरोप की वैल्यू और उसका मूल्यांकन दोनों करना चाहिए।'' उन्होंने कहा, ''हमारी पार्टी में वे लंबे समय से काम कर रहे थे। वे राजनाथ सिंह जी की टीम में थे। मेरे साथ भी रहे। मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि वे लंबे अरसे से काम कर रहे थे। समय-समय पर कोई अपना रूप बदलता है तो इसमें क्या कर सकते हैं? जनता को उन्हें पहचानना चाहिए।''

सीबीआई का समन

दरअसल, सीबीआई ने मलिक को बीमा घोटाले में समन भेजा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूर्व राज्यपाल को 27 और 28 अप्रैल को अपने अकबर रोड गेस्टहाउस पर पेश होने के लिए कहा है। 

क्या हैं मलिक के आरोप?

17 अक्तूबर 2021 को राजस्थान के झुंझुनू में एक कार्यक्रम में सत्यपाल मलिक ने कहा था कि कश्मीर जाने के बाद मेरे पास दो फाइलें आईं। इनमें से एक फाइल आरएसएस से जुड़े एक शख्स की थी जो पिछली महबूबा मुफ्ती और भाजपा की गठबंधन सरकार में मंत्री थे। वे पीएम मोदी के भी बेहद करीबी थे। मुझे सचिवों ने सूचना दी कि इसमें घोटाला है और फिर मैंने बारी-बारी से दोनों डील रद्द कर दीं। सचिवों ने मुझसे कहा कि दोनों फाइलों के लिए 150-150 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं पांच कुर्ता-पायजामे के साथ आया हूं और सिर्फ उसी के साथ यहां से चला जाऊंगा।

साकेत कोर्ट में सनसनीखेज वारदात: गवाही के लिए आई महिला को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

No comments

Friday, April 21, 2023



नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में गवाही के लिए आई महिला को एक के बाद एक चार गोलियां मारी गई हैं। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद सारे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। राजधानी दिल्ली की कोर्ट भी अब सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार सुबह साकेत कोर्ट में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। साकेत कोर्ट में सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। महिला को गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था। एनएससी थाना अध्यक्ष ने महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद सारे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला को एक के बाद एक चार गोली मारी गई हैं।

रोहिणी कोर्ट में चली थीं ताबड़तोड़ गोलियां

इससे पहले पिछले साल रोहिणी कोर्ट में घुसकर भरी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। कोर्ट में वकील की ड्रेस पहने हुए दो शख्स आए और उन्होंने गोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। टिल्लू गिरोह के शूटरों ने जितेंद्र गोगी की हत्या की थी। इसमें पुलिस ने दोनों शूटरों को मार गिराया था। कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इस पेशी के दौरान वकील की ड्रेस पहने हुए दो लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में स्पेशल सेल की तरफ से भी गोलियां चलाई गईं, जिसमें दोनों हमलावरों की मौत हो गई। इस तरह वारदात में गैंगस्टर गोगी समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र को वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने उसे गुरुग्राम से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।


कोरोना के बीते 24 घंटे में 10,542 केस

No comments

Wednesday, April 19, 2023



नई दिल्ली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 38 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। इससे मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 190 पहुंच गई। सबसे ज्यादा 11 मौतें केरल में हुईं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में करीब 38 फीसदी की वृद्धि हुई है। जहां मंगलवार को सात हजार के पार नए मामले मिले थे वहीं आज दस हजार 542 केस सामने आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह तक देश में कोरोना के 63 हजार 562 मरीज सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 38 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 4,48,45,401 हो गई है। वहीं, इससे मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 190 पहुंच गई। सबसे ज्यादा 11 मौतें केरल में हुईं। देश में फिलहाल दैनिक संक्रमण दर 4.47 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर 98.67 फीसदी है। कोरोना से सही होने वालों की संख्या 4,42,50,649 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।


कोरोना के नए मामलों में आ रही कमी, बीते 24 घंटे में 7,633 केस, सक्रिय मामले 61,000 पार

No comments

Tuesday, April 18, 2023



नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,11 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 4,48,34,859 हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सात हजार 633 नए मामले मिले हैं। जहां नए मामलों में कमी आई है वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह तक देश में कोरोना के 61 हजार 233 मरीज सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,11 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 4,48,34,859 हो गई है। वहीं, इससे मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 152 पहुंच गई। सबसे ज्यादा चार मौतें दिल्ली में हुईं। वहीं, हरियाणा, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक व्यक्ति की कोरोना से जान गई। मृतकों की संख्या में केरल की तरफ से भी चार मौतों का इजाफा किया गया है।  देश में फिलहाल दैनिक संक्रमण दर 0.14 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर 98.68 फीसदी है। कोरोना से सही होने वालों की संख्या 4,42,42,474 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।


बड़ा हादसा: रायगढ़ में सड़क से नीचे उतर गड्ढे में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

No comments

Saturday, April 15, 2023



मुंबई। इस दुर्घटना के ठीक बाद स्थानीय लोगों ने ही बस में सवार लोगों के बचाव की कोशिशें शुरू कर दीं। बताया गया है कि रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है।  महाराष्ट्र के रायगढ़ में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के खपोली इलाके में एक बस सड़क से उतरकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 से अधिक घायल हुए हैं। इस दुर्घटना के ठीक बाद स्थानीय लोगों ने ही बस में सवार लोगों के बचाव की कोशिशें शुरू कर दीं। बताया गया है कि रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है।  पुलिस के मुताबिक, निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी। मुंबई-पुणे हाईवे पर ही शिंगरोबा मंदिर के पास ही यह नियंत्रण खोकर सड़क से उतरकर गड्ढे में जा गिरी। बस में 40 के करीब यात्री सवार थे। राहत-बचाव कर्मियों ने सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाना जारी रखा है।


अकेले कॉन्फ्रेंस रूम से नहीं लड़ा जा सकता, हर घर में खाने की टेबल पर लड़ना होगा: मोदी

No comments

 


वाशिंगटन। विश्व बैंक में 'हाउ बिहेवियरल चेंज कैन टैकल क्लाइमेट चेंज' शीर्षक वाली लाइफ पहल पर वर्चुअली रूप से मुख्य भाषण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर परिवार और हर व्यक्ति को इस बात से अवगत कराना होगा कि उनकी पसंद से पृथ्वी को पैमाना और गति प्रदान करने में मदद मिल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'कैसे व्यवहारिक परिवर्तन से जलवायु परिवर्तन से निपटा जा सकता है' पर भारत के दृष्टिकोण को सामने रखा। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने के सबसे शक्तिशाली तरीकों में से एक व्यवहार परिवर्तन है, जिसकी शुरूआत हर घर से होनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का मुकाबला सिर्फ कॉन्फ्रेंस रूम की टेबल से नहीं किया जा सकता, इसे हर घर में खाने की टेबल पर लड़ना होगा। जब कोई विचार चर्चा टेबल से खाने की टेबल पर जाता है, तो यह एक जन आंदोलन बन जाता है। विश्व बैंक में 'हाउ बिहेवियरल चेंज कैन टैकल क्लाइमेट चेंज' शीर्षक वाली लाइफ पहल पर वर्चुअली रूप से मुख्य भाषण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर परिवार और हर व्यक्ति को इस बात से अवगत कराना होगा कि उनकी पसंद से पृथ्वी को पैमाना और गति प्रदान करने में मदद मिल सकती है। पीएम मोदी ने अपनी टिप्पणियों में कहा, मिशन लाइफ जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई को लोकतंत्रीकरण करने के बारे में है। जब लोग इस बात से जागरूक हो जाएंगे कि उनके दैनिक जीवन के सरल कार्य भी शक्तिशाली हो सकते हैं, तब पर्यावरण पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी ने ऊर्जा, पर्यावरण और जलवायु के भविष्य के सामने आने वाली सबसे बड़ी चुनौतियों के लिए नए विचारों, अंतर्दृष्टि और समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए वैश्विक नेताओं को एक साथ ला दिया। उन्होंने प्रभाव डालने वाले व्यवहार परिवर्तन के उदाहरणों का हवाला देते हुए भारत के लोगों द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, भारत के लोगों ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत कुछ किया है। यहां तक कि लोग भारत के कई हिस्सों में लिंगानुपात में सुधार के प्रयास भी कर रहे हैं। यह वे लोग हैं जिन्होंने बड़े पैमाने पर समुद्र तट, समुद्र तटों के पिछले भाग या सड़कों पर स्वच्छता अभियान चलाया। वे सुनिश्चित कर रहे हैं कि सार्वजनिक स्थान कूड़ा मुक्त हों। और ये लोग ही थे जिन्होंने एलईडी बल्बों के बदलाव को सफल बनाया। पीएम ने श्रोताओं को यह कहते हुए सूचित किया कि कैसे ऊर्जा और संसाधनों के सतर्क उपयोग और भारत के उपभोग पैटर्न को विनियमित करने से काफी बदलाव आया है। प्रधानमंत्री ने श्रोताओं को यह कहते हुए सूचित किया कि कैसे ऊर्जा और संसाधनों के सतर्क उपयोग और भारत के उपभोग पैटर्न को विनियमित करने से काफी बदलाव आया है। उन्होंने आगे कहा, इन प्रयासों से 22 अरब यूनिट से अधिक ऊर्जा की बचत होगी। नौ ट्रिलियन लीटर पानी बच सकता है, कचरे को 37.5 करोड़ टन तक कम किया जा सकता है, लगभग 10 लाख टन ई-कचरे का पुनर्चक्रण किया जा सकता है और 2030 तक लगभग 17 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त लागत का बचत किया जा सकता है। साथ ही यह हमें 15 अरब टन भोजन की बबार्दी को कम करने में मदद करेगा।

अपने भाषण के माध्यम से प्रधानमंत्री ने व्यवहार परिवर्तन पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि विश्व बैंक समूह जलवायु वित्त को 26 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी करना चाहता है। प्रधानमंत्री ने निष्कर्ष निकाला कि कुल वित्त पोषण के एक हिस्से के रूप में इस जलवायु वित्त का ध्यान आमतौर पर पारंपरिक पहलुओं पर केंद्रित है, व्यवहारिक पहलों के लिए पर्याप्त वित्तपोषण मामलों पर काम करने की आवश्यकता है, विश्व बैंक द्वारा व्यवहारिक पहलों के प्रति समर्थन किया जाता है तो मिशन लाइफ जैसे मिशन का कई गुणा प्रभाव होगा।इस कार्यक्रम में विश्व बैंक के प्रमुख डेविड मालापास भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, समुदायों और उनके पर्यावरण के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित करने वाली भारत की पहल के बारे में आज नरेंद्र मोदी से सुनकर अच्छा लगा। मालापास ने ट्वीट किया, पर्याप्त मूल्य निर्धारण नीतियां और सही प्रोत्साहन के साथ संयुक्त संस्थाएं गहरी जड़ें जमा चुकी आदतों को बदल सकती हैं और पर्यावरण की रक्षा में मदद कर सकती हैं।प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बाद एक पैनल चर्चा हुई जिसमें भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी भाग लिया और जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए भारतीय प्रशासन द्वारा अब तक किए गए प्रयासों पर जोर दिया। निर्मला सीतारमण ने बताया कि कैसे लोगों को जलवायु एजेंडे में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, आपको इसके बारे में बात करने वाले अधिक प्रभावशाली लोगों की आवश्यकता है ... जलवायु हमें रोजमर्रा की जिंदगी में मार रही है।



नये एस पी सिद्धार्थ चौधरी को बधाई देकर किसान कांग्रेस नेता श्री वामनकर ने बोले गरीब किसानो की जमीन पर भूमाफिया अवैध कब्जा करते है जिसमे पुलिस का हस्तक्षेप जरूरी है

No comments

Thursday, April 13, 2023



 टुडे वार्ता  योगेश गुप्ता 

8305413100 ✍🏻

कहा कि कई पीड़ित आर आई पटवारी की भूमिका पर भी संदेह जताते है।

बैतुल -  जिले मे नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को जिले की कमान संभालने पर किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अर्जुन वामनकर अनुसासुचित विभाग कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक निरपुरे ने कार्यलय पहुँचकर बधाई दी है । उन्होंने श्री चौधरी से  जिले मे भूमाफिया द्वारा  गरीब किसान परिवार की निजी भूमि पर अवैध कब्जा किये जाने सैकड़ो मामले तहसीलदार एस डी एम कोर्ट मे लंबित पड़े है।  कहा कि कई पीड़ित आर आई पटवारी की भूमिका पर भी संदेह जताते है। जिनकी कोई सुनने वाला नही होता । कहा कि गरीब किसान कानून की अज्ञानता व अधिवक्ता की फीस  नही जुटाने के अभाव मे  केस नही लड़ पाता है। जिससे जिले मे कई किसान परिवार कर्ज मे डूबा रहता है। बल्कि उनकी जमीन बेवजह विवाद मे पड़ी है। ऐसे मामलो पुलिस अपनी भूमिका निभाकर मामलो का निराकरण करवा सकती है। ऐसी मुहिम सीमाला प्रसाद सर ने चला रखी थी । जिसे पुनः चालू करवाने की अपील की है। एस पी साहब श्री चौधरी ने  श्री वामनकर के इस सुझाव को सराहनीय बताया है। बल्कि ऐसे मामलो शीघ्र कार्यवाही करने की बात कही है। वही श्री निरापुरे ने कहा कि जिले मे पुलिस विभाग ने हमेशा जिम्मेदार पुलिस अधीक्षक की नियुक्त किया है। इससे पहले एसपी सिमाला प्रसाद  सर ने अपराध के विरुद्ध मुहिम चलाकर बड़ी सफलता हासिल करके इतिहास रचा है। जिसे जिले की जनता भुला नही सकेगी । वही श्री वामन कर ने कहा कि पुलिस विभाग ने जिले मे जिम्मेदार अनुभवी नेतृत्व के रूप मे श्री चौधरी साहब नियुक्त किया है। जिससे जिले मे हो रहे अपराधो मे  निश्चित अंकुश लगेगा ।

24 घंटे बाद भी नहीं लगा चार आर्मी जवानों के कातिलों का सुराग, सर्च अभियान जारी

No comments



बठिंडा (पंजाब)। बठिंडा स्थित सेना की छावनी में बुधवार तड़के 4:35 बजे आॅफिसर मेस के पास 80 मीडियम रेजिमेंट की आर्टिलरी यूनिट की बैरक में सो रहे चार जवानों की दो अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के चार आर्मी जवानों की हत्या के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मिलिट्री स्टेशन के अंदर और बाहर सर्च अभियान जारी है। स्कूल बंद हैं और लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।  वहीं चार जवानों की हत्या के बाद बुधवार दोपहर मिलिट्री स्टेशन में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई थी। बठिंडा कैंट पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया कि सर्विस हथियार की गलती से गोली चलने के कारण लघु राज शंकर की मौत हुई है। इसका बुधवार सुबह हुई चार हत्याओं से कोई संबंध नहीं है।  बठिंडा स्थित सेना की छावनी में बुधवार तड़के 4:35 बजे आॅफिसर मेस के पास 80 मीडियम रेजिमेंट की आर्टिलरी यूनिट की बैरक में सो रहे चार जवानों की दो अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। सेना ने किसी आतंकी घटना से इन्कार किया था। जांच में घटनास्थल से इंसास राइफल के 19 खोल मिले थे। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान ने कहा कि साथ के जंगल से इंसास राइफल भी बरामद हो गई है। इसे फॉरेंसिक जांच को भेजा जा रहा है ताकि पता चल सके कि हत्या इसी हथियार से हुई है या किसी दूसरे से।  मृतकों की पहचान सागर बन्ने (25), कमलेश आर (24), योगेश कुमार जे. (24) और संतोष एम नागराल (25) के रूप में हुई है। सेना व पंजाब पुलिस की संयुक्त जांच जारी है। सेना ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है। सेना की शिकायत पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।  सूत्रों के हवाले से पता चला है कि तीन दिन पहले कैंट के जंगलों से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था लेकिन इस बारे में पंजाब पुलिस और सेना के किसी भी अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है। हालांकि, उक्त मृतक भी सेना से जुड़ा बताया जा रहा है। जो 3 मीडियम रेजिमेंट में तैनात था। उसकी मौत के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।


देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 6155 केस आए, सक्रिय मामले 31 हजार से ज्यादा

No comments

Saturday, April 8, 2023



नई दिल्ली। इससे पहले गुरुवार को देश में 195 दिन बाद कोरोना 5,335 नए मामले आए थे। पिछले साल 23 सितंबर को कोरोना के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे। देश में अब तक 4.47 कारोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 6050 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। यह बीते दिन मिले नए केसों से करीब 13 फीसदी ज्यादा है। देश में कोरोना के सक्रिय केस यानी उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गई है। इससे पहले गुरुवार को देश में 195 दिन बाद कोरोना 5,335 नए मामले आए थे। पिछले साल 23 सितंबर को कोरोना के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे। देश में अब तक 4.47 कारोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।  भारत में 203  दिन बाद एक दिन में कोरोना के 6,050 नए मामले आए हैं। इससे पहले पिछले साल 16 सितंबर को संक्रमण के 6,298 दैनिक मामले सामने आए थे। देश में अब तक 4.47 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। बीते दिन महाराष्ट्र में तीन, कर्नाटक तथा राजस्थान में दो-दो और दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब में एक-एक मरीज की मौत हुई। देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5.30 लाख के पार पहुंच गई है। साथ ही संक्रमण से मौत की संशोाधित सूची जारी करते हुए केरल ने  एक नाम और जोड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, देश में अभी 28,303 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.6 फीसदी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 फीसदी है। देश में संक्रमण की दैनिक दर 3.39 फीसदी और साप्ताहिक दर 3.02 फीसदी है। अब तक कुल 4.41 करोड़ लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 6050 केस आए

No comments

Friday, April 7, 2023



नई दिल्ली देश में 195 दिन बाद कोरोना 5,335 नए मामले आए थे। पिछले साल 23 सितंबर को कोरोना के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे। देश में अब तक 4.47 कारोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 6050 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। यह बीते दिन मिले नए केसों से करीब 13 फीसदी ज्यादा है। देश में कोरोना के सक्रिय केस यानी उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गई है।इससे पहले गुरुवार को देश में 195 दिन बाद कोरोना 5,335 नए मामले आए थे। पिछले साल 23 सितंबर को कोरोना के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे। देश में अब तक 4.47 कारोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में आए पांच हजार से ज्यादा केस, 15 लोगों की मौत

No comments

Thursday, April 6, 2023



नई दिल्ली। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि मंगलवार को देश में 4,435 लोग संक्रमित पाए गए। इसी के साथ सक्रिय केस की संख्या 23,091 पहुंच गई है। संक्रमण से 15 लोगों ने जान गंवा दी थी। देश में कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा यानी 5,335 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या 25,587 हो गई है। इससे एक दिन पहले 163 दिन बाद चार हजार से ज्यादा लोग एक दिन में कोरोना संक्रमित मिले थे।  बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि मंगलवार को देश में 4,435 लोग संक्रमित पाए गए। इसी के साथ सक्रिय केस की संख्या 23,091 पहुंच गई है। संक्रमण से 15 लोगों ने जान गंवा दी थी। महाराष्ट्र और केरल में चार-चार और छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी व राजस्थान में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी। अब तक संक्रमण के चलते कुल पांच लाख 30 हजार 916 मौतें हो चुकी हैं। 

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार के इम्पॉवर्ड ग्रुप एक की बैठक में इन्साकॉग ने कहा कि देश में 38 फीसदी संक्रमण प्रसार के पीछे वायरस का नया स्वरूप जिम्मेदार है। इन्साकॉग ने बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय और नीति आयोग के शीर्ष अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी गई। इसमें बताया गया कि ओमिक्रॉन और इसके उप स्वरूप देश में प्रमुख रूप से बने हुए हैं। इसके चलते संक्रमण दर में इजाफा हुआ है विशेष रूप से देश के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में देखा गया है।  इन्साकॉग के मुताबिक, वायरस का एक नया स्वरूप एक्सबीबी.1.16 को भारत के विभिन्न हिस्सों में देखा गया है, जो आज तक संक्रमण के 38.2% के लिए जिम्मेदार है। बीते मार्च माह के तीसरे सप्ताह तक एकत्र नमूनों में एक्सबीबी स्वरूप सबसे अधिक मिला है। हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में बीए.2.10 और बीए.2.75 उप स्वरूप का भी पता चला जो एक्सबीबी की तरह ओमिक्रॉन स्वरूप से निकले हैं। रिपोर्ट में इन्साकॉग ने यह स्वीकार किया कि देश के कई जिलों में संक्रमण तेजी से बढ़ा है, लेकिन यहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या नहीं बढ़ी है। अधिकांश मामले हल्के लक्षण वाले दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें घरों में ही आइसोलेट रहने की सलाह दी जा रही है। जिन लोगों को पहले से दूसरी बीमारियां हैं उनमें जरूर कोरोना के लक्षण मध्यम से गंभीर स्थिति तक दर्ज किए जा रहे हैं।

अग्निवीरों का पहला बैच आईएनएस विक्रमादित्य पर पहुंचा

No comments

Wednesday, April 5, 2023



भारतीय नौसेना में, और मिग-29के और कामोव केए-31 हेलीकाप्टरों और पनडुब्बी रोधी युद्ध और टोही विमानों को ले जाने में सक्षम है। पिछले हफ्ते, भारतीय नौसेना के तहत अग्निवीरों का पहला बैच 28 मार्च को पास आउट हुआ। महिला उम्मीदवारों सहित अग्निवीरों का पहला जत्था पोत पर प्रशिक्षण के लिए मंगलवार को आईएनएस विक्रमादित्य पर सवार हुआ। आईएनएस विक्रमादित्य पर सवार होकर वे समुद्र में जीवन के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होंगे। आईएएस विक्रमादित्य भारतीय नौसेना का विमानवाहक पोत है जिसे नवंबर 2013 में कमीशन किया गया था। मूल रूप से सोवियत नौसेना के एडमिरल गोर्शकोव के रूप में बनाया गया था, जहाज को 2013 में भारत में स्थानांतरित किए जाने से पहले रूस में बड़े पैमाने पर नवीनीकरण और आधुनिकीकरण किया गया था। वाहक सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली पोत है। भारतीय नौसेना में, और मिग-29के और कामोव केए-31 हेलीकाप्टरों और पनडुब्बी रोधी युद्ध और टोही विमानों को ले जाने में सक्षम है। पिछले हफ्ते, भारतीय नौसेना के तहत अग्निवीरों का पहला बैच 28 मार्च को पास आउट हुआ। 272 महिलाओं सहित कुल 2,585 अग्निवीरों (पहला बैच) ने ओडिशा में अपनी तरह के पहले आईएनएस चिल्का के पोर्टल को पास आउट किया। समारोह। पासिंग आउट परेड की समीक्षा नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने की। पिछले साल एडमिरल हरि कुमार ने कहा था कि महिला प्रशिक्षुओं को पुरुषों की तरह ही सख्ती से गुजरना होगा। उन्होंने कहा था कि कुल 3,000 अग्निवीरों में 341 महिलाएं हैं और उन्हें सभी शाखाओं में तैनात किया जाएगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'