कानपुर। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बिठूर में ब्रह्माजी की खूंटी पानी में डूब गई है। बैराज पर जलस्तर तेजी से चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। अपस्ट्रीम में जलस्तर 113.28 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से 72 सेंटीमीटर नीचे है। मंगलवार शाम 8 बजे तक: कानपुर बैराज से 2,61,933 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हरिद्वार बैराज से 99,747 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नरोरा बैराज से 1,24,171 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। गंगा किनारे रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की गई है।

