कौशाम्बी। धर्मा देवी इंटर कॉलेज कनवार में शुक्रवार को जनपद स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के 10 विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी अपनी निशानेबाजी का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और शूटिंग खेल के प्रति रुचि विकसित करना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन चार अगस्त को आयोजित होने वाली मंडलीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विद्यालय परिसर में सुरक्षा, प्रतियोगिता स्थल, आवश्यक उपकरणों तथा प्रतिभागियों की सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। विद्यालय प्रशासन को प्रतियोगिता के सफल आयोजन की उम्मीद है।
जनपद स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता आज
Leave a Comment

