जन चौपाल में गूंजा ग्रामीणों की समस्याओं का मुद्दा, किया जागरूक

Suresh Pal
2 Min Read

पीलीभीत। विधानसभा क्षेत्र 128 बरखेड़ा के ग्राम भूड़ा विक्रमपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेंशन और राशन समेत विभिन्न समस्याएं संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखीं।कार्यक्रम में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय, जिला संगठन सचिव शेरा वाल्मीकि, तहसील अध्यक्ष बीसलपुर हरीश कुमार गंगवार और तहसील अध्यक्ष पीलीभीत महेंद्र पाल गौतम समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि जन चौपाल जनता और संगठन के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। संविधान में दिए गए अधिकारों की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना और सामाजिक न्याय के लिए आवाज उठाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके अपनाने पर जोर दिया।जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय, सम्मान और अधिकार मिलने तक संगठन उसकी आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि केवल समस्याएं गिनाना उद्देश्य नहीं है, बल्कि जनता के साथ मिलकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना जरूरी है।जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के समक्ष मुद्दे उठाने और समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया गया। अंत में ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक न्याय, शिक्षा, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *