आत्माराम त्रिपाठी
बांदा में शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के निर्देश पर रेड रन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैराथन की शुरूआत पंडित जे एन पीजी कॉलेज के खेल मैदान से हुई और महाराणा प्रताप चौराहा, बीएसए कार्यालय, डीएम कॉलोनी होते हुए वापस जे एन कॉलेज खेल प्रांगण में समाप्त हुई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर एन प्रसाद, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. देवेश माथुर, जिला एड्स कार्यक्रम प्रबंधक बृजेंद्र कुमार, जे एन पीजी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. मइयादीन यादव, विक्रम सिंह परमार, राज मेमोरियल एकेडमी के प्रबंधक कैप्टन डीके यादव और पुलिस लाइन के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे। दिशा इकाई बांदा, राजकीय मेडिकल कॉलेज और टीआई परियोजना की टीम के मुन्ना लाल प्रजापति, रिजवान हुसैन नकवी, उमा शुक्ला, वसी मोहम्मद, दिनेश कुमार, विष्णु पटेल, विष्णु दीक्षित, रोहित मौर्य, फूल सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, ललित, नागेंद्र और अवधेश शुक्ला सहित आउटरीच वर्कर भी शामिल हुए।
डॉ. विजेंद्र सिंह और डॉ. आर एन प्रसाद ने छात्राओं को एचआईवी-एड्स के बारे में जानकारी दी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक बृजेंद्र कुमार ने बताया कि रेड रन का उद्देश्य लोगों को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 की जानकारी भी दी गई। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में राम लखन प्रथम, भोले राम द्वितीय, मोनू सिंह तृतीय और राहुल को सांत्वना पुरस्कार मिला। महिला वर्ग में ज्योति देवी प्रथम, मंजू द्वितीय, शीतल तृतीय और नम्रता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
रेड रन मैराथन से दी गई एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता, विजेताओं को मिले पुरस्कार
Leave a Comment

