शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, कराया गर्भपात

Suresh Pal
1 Min Read

कौशाम्बी। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर युवक ने साल भर तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, मंझनपुर के चक नगर प्रथम मोहल्ले का जय प्रकाश तिवारी उर्फ नीरज साल भर पहले उसके संपर्क में आया। इसके बाद शादी का झांसा देकर वह यौन उत्पीड़न करने लगा। इसी बीच पीड़ित युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर आरोपी ने जबर्दस्ती उसका गर्भपात करा दिया। साथ ही शादी करने से भी मना कर दिया। गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी अलग दी। इस संबंध में कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम करा दिया गया है। जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कराया जाएगा।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *