देश

national

कुदरती करिश्मा: भैंस ने अनोखे मादा बच्चे को दिया जन्म, 7 आंखे, 5 पैर और 2 मुंह की है पड़िया

Sunday, September 4, 2022

/ by Today Warta



रीवा। समय-समय पर कुदरती करिश्मा भी सामने आता रहा है जब मवेशी भी अद्भुत बच्चे को जन्म देते रहे है। ऐसे ही एक मादा बच्चे को रीवा में भैंस ने जन्म दिया है। उसके जन्म के बाद लोगो में यह बच्चा कौतूहल का विषय बना रहा। बताते है कि दो मुंह वाली काले रंग की यह पड़िया देखने में भी किसी अवतार से कम नजर नहीं आ रही थी। जानकारी के तहत रीवा शहर से लगे हुए चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुरीबॉघ के दुबहा गांव निवासी राजेन्द्र द्विवेदी की भैंस ने इस मादा बच्चे का जन्म दिया था

दो मुंह और पांच पैर

भैंस पालक राजेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को उनकी भैंस ने जिस पड़िया को जन्म दिया था। उसके 2 मुंह, 5 पैर और 7 आँखें थी। काले रंग की यह पड़िया देखने में सुंदर तो थी ही, उसका अद्भुत चेहरा ऐसा लग रहा था मानों कोई अवतार हों।

देखने वालो का लगा हुजूम

भैंस के इस अनोखे बच्चे को देखने के लिए आसपास के गांव के लोग भी पहुंचें और लोगों का हुजूम एकत्रित रहा। कई लोग तो इसे देव अवतार मान कर माथे पर चंदन आदि करके प्रणाम करके आशीर्वाद भी लिया। तो वहीं जन्मा यह अनोखा भैंस का बच्चा लोगों के लिए मानों विशेष रहा। भैंस पालक राजेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि कई अंगो में जन्म लेने वाला उनकी भैंस का बच्चा हांलाकि ज्यादा समय तक जीवित नही रहा और उसने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'